Samastipur

फर्जीवाड़ा : एक ही विश्वविद्यालय से डीएलएड डिग्रीधारी है संदिग्ध शिक्षक? जांच के बाद ही हो सकेगा खुलासा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- विभूतिपुर में शिक्षक बहाली में हुए फर्जीवाड़ा मामले में अब यह खुलासा हुआ है कि कई संदिग्ध शिक्षकों की डीएलएड की डिग्री एक ही विश्वविद्यालय की है। विभूतिपुर में ऐसे पांच संदिग्ध शिक्षकों का डीएलएड प्रशिक्षण डिग्री एक ही यूनिवर्सिटी का है। जिसमें मध्य विद्यालय समर्था में नवनियुक्त टीआरइ एक के तहत बहाल शिक्षक अमरजीत कुमार और पंकज कुमार साहू, प्राथमिक विद्यालय शिशवन्नी की इंदु कुमारी, प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया की शिल्पी कुमारी एवं प्राथमिक विद्यालय आलमपुर मुसहरी के ममता कुमारी का डीएलएड डिग्री एक ही यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है।

वैसे Samastipur Town Media में खबर आते ही फर्जी बहाल सभी शिक्षक 5 सितंबर के बाद से विद्यालय से फरार है। इन सभी संदिग्ध शिक्षकों का सभी प्रमाण पत्र एवं बहाली प्रक्रिया की जांच चल रही है। वैसे जांच के बाद ही पता चल पायेगा की इनकी डिग्री कहाँ तक सही है। उधर जांच टीम के पास गुरुवार को संबंधित स्कूलों के एचएम संदिग्ध शिक्षकों के योगदान संबंधित अन्य कागजात लेकर पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को सभी सिर्फ बहाली के कागजात लेक गये थे। जिस पर अपर समाहर्ता आपदा ने सभी को विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति विवरणी और वेतन भुगतान के संबंध में की गयी कार्रवाई के कागज के साथ कलेक्ट्रेट में गुरुवार को तलब किया था। जांच को लेकर शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। किस पर और कब गाज गिरेगी इसकी आशंका से सभी चितिंत हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

1 घंटा ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

2 घंटे ago

हकीमाबाद पंचायत के उप-मुखिया सहित सात नामजद लोगों पर मारपीट का FIR हुआ दर्ज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीमाबाद पंचायत में मारपीट की घटना…

12 घंटे ago

11 केवी तार बदलने को लेकर शुक्रवार को कई मोहल्लों में बिजली रहेगी बाधित

समस्तीपुर : विद्युत विभाग द्वारा शुक्रवार को 11 केवी लाइन के तार बदलने का कार्य…

12 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, 5 नाबालिगों का रेस्क्यू, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : स्थानीय रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी की एक बड़ी…

12 घंटे ago

बिहार के नए राज्यपाल सैयद अता हसनैन पटना पहुंचे, 14 मार्च को मुख्य न्यायाधीश दिलाएंगे शपथ

बिहार के नए राज्यपाल और भारतीय सेना के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी सैयद अता हसनैन गुरुवार…

13 घंटे ago