Samastipur

गुप्त सूचना के आधार पर अपराधिक षडयंत्र रच रहे तीन अपराधी हथियार संग तीन गिरफ्तार, एक फरार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर साखमोहन पोस्ट ऑफिस के समीप से अपराधिक षडयंत्र रच रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक पुलिस को देखकर फरार हो गया। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि इन अपराधियों के पास से एक देसी कट्टा, एक मैगजीन और एक खोखा बरामद हुआ है।

इस मामले में उन्होंने स्वयं के बयान पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन निवासी मंजेश कुमार व राजा कुमार और बेगुसराय जिला अंतर्गत मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के खम्हार निवासी नवीन कुमार सिंह का पुत्र प्रशांत रंजन और बेगुसराय नगर थाना क्षेत्र के साम्हो अकबरपुर निवासी अजय कुमार के पुत्र नीतीश कुमार को नामजद किया है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सशस्त्र बलों के साथ वे स्थल पर पहुंचे तो पुलिस वाहन को देखकर कुछ लोग भागने लगा। पुलिस बलों के सहयोग से खदेड़कर मंजेश कुमार, प्रशांत रंजन और नीतीश कुमार को पकड़ा गया। परंतु राजा कुमार भागने में सफल रहा।

इस दौरान पकड़ाए तीनों की बारी-बारी से तलाशी ली गई तो मंजेश के पहने हुए काला रंग के फुल पेंट में कमर के पास दाहिने तरफ खोंसा हुआ एक देसी कट्टा, प्रशांत रंजन के पहने ट्राउजर के बाएं पॉकेट से एक जिंदा कारतूस के पेंदी में 8 एमएम केएफ लिखा हुआ और नीतीश कुमार के काला रंग ट्राउजर के बांए पॉकेट से एक खोखा बरामद हुआ। इसके पेंदी में 8 एमएम केएफ अंकित था। उन्होंने ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की अनुसंधान में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

9 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

22 घंटे ago