समस्तीपुर :- भाकपा माले के जिला कार्यालय में आइसा की जिला कमिटी की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लोकेश राज ने की व संचालन जिला सचिव सुनिल कुमार सिंह ने किया। इसमें शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़ा तथा शिक्षक भर्ती से जुड़े दस्तावेजों का गहन जांच कर फर्जीवाड़ा करने वाले पर सख्त कार्रवाई करने व छात्रों के स्थानीय सवालों पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया।
नेताओं ने कहा कि शिक्षक भर्ती में कई तरह की खामियां हैं। तीसरी बार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया बीपीएससी द्वारा आयोजित गई है। लेकिन अभी तक बीएससी का ठोस नियमावली नहीं बनाई गई है। जिले में जिस प्रकार फर्जी शिक्षक भर्ती उजागर हुआ है। इससे बीपीएससी और शिक्षा विभाग पर गंभीर प्रश्न खड़ा करता है। गहनता से जांच की जायेगी तो सैकड़ो फर्जी बहाल और फर्जी प्रमाण पत्र उजागर होगा।
शिक्षक भर्ती भर्ती से पहले शिक्षक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्रों का सही से जांच नहीं की गई। जिस कारण दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी को भी लाभ हुआ है। घोटाला व भर्ती से जुड़े दस्तावेजों का सख़्ती से जांच कर कार्रवाई करने तथा डोमिसाइल लागू करने समेत अन्य मांग को ले 10 सितंबर को डीईओ के समक्ष प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान पिछले दिनों बिहार राज्य परिषद की बैठक की समीक्षा तथा आगामी सांगठनिक कार्यभार की जिम्मेदारी तय की गयी।
वहीं 20 सितंबर तक संगठन के सदस्यता अभियान के तहत 15 हजार सदस्य बनाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने तथा भारत स्काउट एंड गाइड के अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ डीईओ के उदासीन रवैया के खिलाफ प्रदर्शन करने समेत अन्य निर्णय लिया गया। मौके पर जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, राजू झा, मो. फरमान, संजीव कुमार, अनिल कुमार, रविरजन, उदय कुमार, गौतम सैनी, मो फैज़, रोहित कुमार, विशाल कुमार, मो. शाकिब आदि मौजूद थे।
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…