Samastipur

समस्तीपुर में होगा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का भागवत कथा, डेढ़ लाख स्वायर वर्ग फीट में पंडाल निर्माण शुरू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव स्थित राम जानकी ठाकुरवाड़ी परिसर में भागवत कथा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है। सुविख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा की जाएगी। यह कथा अगामी 5 अक्टूबर से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगी। इसको लेकर जोरशोर से तैयारी चल रही है।

इस संबंध में आयोजनकर्ता अमन कुमार झा एवं मुकुंद कुमार झा ने बताया कि पांच अक्टूबर से शुरू होने वाली कथा के लिए डेढ़ लाख स्वायर वर्ग फीट में पंडाल निर्माण शुरू कर दिया गया है। कथा स्थल पर एक विशाल और भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। इसके अलावे दूर के आगंतुकों के आश्रय के लिए दो पंडाल मुख्य पंडाल के बगल में बनाया जा रहा है। इसके अलावे तीन छोटे छोटे पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। छोटे छोटे पंडाल में दूर दूर से आने वाले लोगों के रहने की व्यवस्था की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ईख अनुसंधान संस्थान पूसा के छह प्रभेद को मिली राष्ट्रीय पहचान, अब बिहार के अलावा अन्य राज्यो में भी होगी व्यवसायिक खेती प्रजनक

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय से जुड़े ईख अनुसंधान संस्थान, पूसा के…

10 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच बने रहने का अनुमान

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिले में 18 फरवरी तक आसमान में हल्के…

36 मिनट ago

NDRF की टीम ने RSB इंटर विद्यालय में सिखाए आपदा प्रबंधन के गुर, मॉक ड्रिल से दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम ने आम लोगोंं…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में रिसेप्शन पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में दुल्हा समेत चार युवकों पर FIR, जानें क्यों पूछताछ के लिये पहुंची उतराखंड पुलिस !

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दादपुर स्थित एक विवाह भवन में रिसेप्शन पार्टी के…

10 घंटे ago

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

21 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

22 घंटे ago