समस्तीपुर :- राज्य पुलिस मुख्यालय ने समस्तीपुर जिले में अपराध की घटनाओं को अंजाम देने के बाद फरार तीन बदमाशों की गिरफ्तारी की कवायद शुरू कर दी है। समस्तीपुर जिले में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के बाद लंबे समय से फरार तीन अपराधियों का पता बताने वालों को इनाम देने की घोषणा की गई है।
बिहार पुलिस मुख्यालय से जारी सूची के अनुसार, इस सूची में तीन बदमाश शामिल हैं जो पड़ोसी वैशाली जिले के निवासी हैं। इसमें वैशाली जिला के बिदूपुर थाना के दाउदपुर निवासी वीर बहादुर सिंह के पुत्र फरार कर्मवीर उर्फ धर्मवीर की सूचना देने वालों को दो लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। पुलिस को इसकी दस संगीन आपराधिक मामलों में तलाश है। इसी तरह वैशाली जिला के बिदूपुर थाना के दाउदनगर निवासी अलाउद्दीन के पुत्र मो. शौकत की सूचना देने वालों को एक लाख रुपये इनाम दिया जाएगा। इस अपराधी को चार कांडों में पुलिस खोज रही है। इसके अलावा वैशाली जिला के ही बिदूपुर थाना के खिलवत गांव निवासी बजरंगी साह के बेटे व दो संगीन मामलों में फरार राजा साह की सूचना देने पर एक लाख रुपये इनाम मिलेगा।
समस्तीपुर जिला से अपहृत मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के वाजिदपुर सकरा निवासी संजीव तिवारी की पुत्री श्वेता तिवारी की खोज में थकने के बाद पुलिस ने पता बताने वालों को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…