Samastipur

समस्तीपुर : पति-पत्नी की एक साथ संदिग्ध मौत, गांव में तरह-तरह की चर्चा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर न्यू प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत हो गई। मृतक दंपति की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के 35 वर्षीय आशीष राज उर्फ सोनू और उसकी 30 वर्षीय पत्नी निधि के रूप में की गई है। मृतक दंपति बहादुरपुर स्थित अपने मकान में रहते थे। जहां आशीष की दोनों बहन अनामिका व अराधना भी साथ में ही रहती थी। मंगलवार की सुबह पति-पत्नी को आशीष की दोनों बहनों ने शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत्यु घोषित कर दिया। दोनों दंपति के चेहरे काले पड़ गए थे। डॉक्टर ने जहर से मौत की बात बताई।

इसके बाद आशीष की दोनों बहने अपने भाई और भाभी का शव लेकर करपुरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर गांव पहुंच अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गई। इसी बीच मृतका निधि के मायके में इसकी सूचना मिल गई। सूचना पर पहुंचे निधि के भाई एवं अन्य परिजनों ने कर्पूरीग्राम थाना और डायल 112 को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतका का भाई नवाबगंज निवासी तरूण कुमार का बताना था कि उसे उसके बहनोई की बहन के द्वारा तबीयत खराब की सूचना दी गई थी। मौत के बाद उसे कोई भी सूचना नहीं दी गई। जबकी दोनों बहनों ने बताया कि उसके भैया और भाभी ने आपस में झगड़ा होने पर जहर खा लिया है। उधर गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। वहीं सदर एसडीपीओ संजय पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मामला धरेलू विवाद से जुड़ा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

3 घंटे ago

हसनपुर में दो दिनों से गायब युवक का मिला शव, बेरहमी से गला रेतकर चहारदीवारी के अंदर फेंका

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…

3 घंटे ago

समस्तीपुर-पूसा मुख्य मार्ग पर साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन से ठोकर लगने पर मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…

3 घंटे ago

बिहार : शीतला माता मंदिर में भगदड़ के बाद ऐक्शन, 20 लोगों पर केस; पंडा समिति के 4 सदस्य अरेस्ट

नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…

6 घंटे ago

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

12 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

14 घंटे ago