समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से इस साल जिले में कुल 379 उद्योग लगेंगे। कंप्यूटर लॉटरी से चयन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला उद्योग विभाग ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यालय ने इस बार जिले में मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पांच श्रेणियों में मांगे गए आवेदनों की कंप्यूटर के माध्यम लॉटरी की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
जिसमें अनुसूचित जाति व जन जाति कोटे से 82, महिला उद्यमी कोटे से 82, युवा उद्यमी कोटे से 82, अति पिछड़ा उद्यमी कोटे से 82 और अल्पसंख्यक उद्यमी कोटे से 51 उद्यमियों का चयन किया गया। अब इन सभी चयनित उद्यमियों के कागजातों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान कागजात सही मिलने के बाद संबंधित उद्योग लगाने के लिए आधारभूत संरचना तैयारी को लेकर योजना की पहली किस्त के रूप में डेढ़ लाख रुपए दिए जाऐंगे।
विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित उद्योग लगाने को लेकर आधारभूत संरचना तैयार होने के बाद योजना की दूसरी किस्त मशीन व अन्य सामानों की खरीदारी के लिए जारी की जाएगी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उद्योग संबंधित रॉ-मेटेरियल की खरीदारी करने के लिए योजना की तीसरी व अंतिम किस्त जारी कर दी जाएगी।
विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कंप्यूटर लॉटरी के माध्यम मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से चयनित सभी उद्यमियों को उनके उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इससे चयनित उद्यमियों को उद्योग लगाने में सहयोग तो मिलेगा ही साथ ही उन्हें किसी प्रकार के परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। चयनित उद्यमियों के कागजातों की जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद 30-30 का बैच बनाया जाएगा। उसके बाद उद्योग से संबंधित प्रशिक्षण देने को लेकर तिथि का निर्धारण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से जिले में उद्योग लगाने को लेकर मांगे गए ऑनलाइन आवेदन में 25 हजार से अधिक लोगों ने इस बार उद्योग लगाने की इच्छा जाहिर की थी। लोगों ने डेढ़ माह तक अपने मनपसंद उद्योग लगाने को उद्योग विभाग के पोर्टल पर कागजातों के साथ ऑनलाइन आवेदन भी किया। इसके बाद विभाग की ओर से लॉटरी प्रक्रिया के तहत इनका चयन किया गया। अब कागजात जांच के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी।
मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत पांच श्रेणियों में मांगे गए आवेदनों की कंप्यूटर लॉटरी के माध्यम चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस बार सभी श्रेणियों में जिले से 379 लोगों का चयन किया गया है। अब संबंधित उद्यमियों की कागजातों की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद योजना की पहली किस्त संबंधित उद्यमी के खाते में भेज दी जाएगी।
-विवेक कुमार शर्मा, महाप्रबंधक, उद्योग केन्द्र
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में वर्षों से निरंतर कार्यरत सैकड़ों…
समस्तीपुर/अंगारघाट : अंगारघाट थाना क्षेत्र के चैता गांव अंतर्गत दशर्जा चौर में विगत दिनों गावपुर…
समस्तीपुर : शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी कार्यरत शिक्षकों की दैनिक उपस्थिति की मॉनिटरिंग…
समस्तीपुर : करीब चार महीने पहले जेल से बाहर आने के बाद कुख्यात अपराधी मनीष…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पेपर मिल कैंपस में चोरों ने एक बंद घर…
समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में प्रत्याशी रहे…