Samastipur

आज समस्तीपुर से तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद का आगाज, पहले चरण में इन 4 जिलों में वर्करों से करेंगे गुफ्तगू

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आगाज मंगलवार से यानी आज से हो रहा है। सोमवार की देर रात को वे समस्तीपुर सर्किट हाउस पहुंच गये है। समस्तीपुर में दिन में वे स्थानीय पार्टी के पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। पहले चरण में चार जिलों समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी एवं मुजफ्फरपुर में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने सोमवार को बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव की पहले चरण की यात्रा 10 सितंबर को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जन्मभूमि समस्तीपुर से शुरू होकर 17 सितंबर तक होगी। जिन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के लिए बुलाया जाएगा,उसी क्षेत्र के कार्यकर्ता उसमें उपस्थित रहेंगे। संवाद यात्रा कार्यक्रम का मकसद पार्टी के कार्यकर्ताओं से स्थानीय स्तर पर पार्टी के संगठन, आमजन की समस्या तथा क्षेत्र की समस्या की जानकारी प्राप्त करना है ताकि उनका निराकरण किया जा सके।

यात्रा का कार्यक्रम प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 सिंतबर को समस्तीपुर के टॉउन हॉल में उजियापुर संगठन जिला के मोरवा, सरायरंजन, मोहिद्दी नगर, उजियारपुर और विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे। वे रात्रि विश्राम समस्तीपुर परिषदन में करेंगे। 11 सितंबर को समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के नेता व कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। 12 सितंबर को दरभंगा प्रेक्षागृह लहेरिया सराय में कार्यकर्ता संवाद में बहादुरपुर ,दरभंगा, हायाघाट ,केवटी ,जाले विधानसभा के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। 13 सितंबर दरभंगा ग्रामीण , गोराबोराम ,बेनीपुर, अलीनगर, कुशेश्वर स्थान के विधानसभा क्षेत्र के नेता और कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

5 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

9 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

10 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

10 घंटे ago