Samastipur

समस्तीपुर में ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ द्वारा नेशनल न्यूट्रिशन वीक के अवसर पर न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण कार्यक्रम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/पटोरी :- बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव की प्रेरणा से चल रहे ‘लेट्स इंस्पायर बिहार’ अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर जिले के शाहपुरपटोरी में प्रखंड स्तरीय संवाद सह न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन ‘लेट्स इंस्पायर बिहार डिजीज अवेयरनेस चैप्टर’ द्वारा किया गया, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया।

शिक्षा, समता और उद्यमिता पर आधारित इस अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों को एक साथ लाकर बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए योगदान देना है। इस अभियान से अब तक बिहार के 90,000 से अधिक लोग जुड़ चुके हैं, जो राज्य के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात्, ‘डिजीज अवेयरनेस चैप्टर’ के सदस्यों ने प्रखंड वासियों को विभिन्न बीमारियों से बचने, साफ-सफाई के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

कार्यक्रम के मध्य में, अभियान के मुख्य संरक्षक आईपीएस विकास वैभव ने ऑनलाइन माध्यम से शाहपुर पटोरी और समस्तीपुर के सभी निवासियों को संबोधित करते हुए शुभकामनाएँ दीं और समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने दायित्वों के प्रति सचेत रहने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रखंड प्रमुख सुरेश कुमार रॉय, व्यवस्थापक गिरवल रॉय, अशोक कुमार रॉय, मनोज कुमार रॉय, पैक्स अध्यक्ष चक्साहो राम सागर रॉय, इंटेलेक्ट कोचिंग इंस्टीट्यूट के उमा शंकर ठाकुर, प्रो. मनीष कुमार, पटना सेंट्रल टीम से अमीर अहमद, डॉ. जयेश कुमार, शर्मद खान, एनएमसीएच पटना के नर्सिंग अधिकारी अरुण कुमार शर्मा, लैब टेक्नीशियन अजीत कुमार मिश्रा और बीएससी नर्सिंग के छात्र सनी कुमार, अमन कुमार, शुभम कुमार, अभिषेक कुमार, साथ ही रजनीश, राजा, नीतीश और लेट्स इंस्पायर बिहार टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण न्यूट्रीमिक्स आहार वितरण रहा, जिसमें सैकड़ों बच्चो को पौष्टिक आहार वितरित किया गया। यह पहल ग्रामीण स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य कुपोषण को कम करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना है। लेट्स इंस्पायर बिहार यह कार्यक्रम युवाओं, महिलाओं, और समाज के सभी वर्गों को जागरूक और प्रेरित करने का एक और सफल प्रयास रहा। इस आयोजन ने ग्रामीण समुदाय में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक समता के प्रति एक नई जागरूकता उत्पन्न की है।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

29 मिनट ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

10 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

10 घंटे ago