Samastipur

समस्तीपुर में जमीन कारोबारी को बदमाशों ने मारी गो’ली; एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पि’टाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में अपराधियों के हौसलें इस कदर बुलंद होते जा रहे हैं की जिसे जब चाहे जहां चाहे लूट व हत्या जैसी घटना को अंजाम देने में नहीं चूक रहा है। ताजा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने जमीन कारोबारी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने जमीन कारोबारी को आनन-फानन में शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां वो इलाजरत है।

जख्मी की पहचान मोहनपुर वार्ड संख्या-43 निवासी स्वर्गीय इंद्र मोहन के 35 वर्षीय पुत्र गौरव मोहन के रूप में हुई है। बताया जाता है कि रविवार की देर शाम बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने घटनास्थल पर बैठे लोगों से पहले मुख्य सड़क के रास्ते का पता पूछा और फिर फायरिंग करने लगा जिससे गौरव मोहन को कनपटी के पास एक गोली लग गई।

घटना को अंजाम देने के बाद दो अपराधी वहां से फरार हो गए जबकी एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही पहुंची मुफस्सिल पुलिस ने जख्मी बदमाश को लोगों के चंगुल से छुड़ा सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इधर जमीन कारोबारी पर गोली चलने की सूचना पर मुफस्सिल के अलावा नगर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

गौरव मोहन पर इससे पहले भी दो बार हो चुका है जानलेवा हमला :

वर्ष 2014 के नवंबर महीने में मुफस्सिल थानान्तर्गत मोहनपुर में ही मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर अपराधियों ने गौरव मोहन को गोली मारकर फरार हो गये थे। हालांकि इलाज के बाद वह ठीक हो गया था। बताया जाता है कि उस समय गौरव मोहन को गांव के ही दो युवक घर से बुलाकर ले गये थे। इसके बाद उसके मुंह में पिस्टल डालकर गोली मारी गई थी वहीं दूसरी गोली उसके हाथ में लगी थी। उस समय इलाज के लिये पहुंचे गौरव ने अपने खून से नर्सिंग होम के फर्श पर दो आरोपियों के नाम भी लिखा था।

वहीं पांच वर्ष पहले भी मोहनपुर पुल के पास बच्चे को एक निजी स्कूल छोड़ने गए गौरव मोहन के चालक को बदमाशों ने गोली मार कर जख्मी कर दिया था। घटना तीन दिनों बाद पटना में उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई थी। इस घटना में गौरव मोहन बच गये थे। बताया गया है की उस दिन भी सभी बदमाश गौरव मोहन को ही गोली मारने पहुंचे थे लेकिन ड्राइवर की हत्या कर दी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

15 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

23 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

23 घंटे ago