समस्तीपुर/दलसिंहसराय : शहर के मेन बाजार स्थित काशो लाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन में बिहार राज्य वैश्य बरनवाल संघ की बैठक प्रदेश संघ के अध्यक्ष राजू बरनवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन संघ के संरक्षक प्रो. अनिल कुमार गुप्ता ने करते हुए संघ को मजबूत करने और एकजुटता की बात कही।
प्रदेश से आये अध्यक्ष राजू बरनवाल,वरीय उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार राजू, प्रदीप कुमार बरनवाल, महामंत्री अशोक बरनवाल, विनोद देव, जय शंकर बरनवाल, अनूप भरतिया, संजय बरनवाल, पंकज बरनवाल, कौशल बरनवाल, डॉ. विनोद बरनवाल सहित अन्य लोगों का स्वागत दलसिंहसराय संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार लाल व अन्य कार्यकर्ताओं ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए राजू बरनवाल ने कहा कि बिहार में बरनवाल कि संख्या 30 लाख से ऊपर है। वैश्य समाज को छोटी छोटी जातियाें में बांटकर कमजोर करने का काम किया गया। हर पार्टियां अपने वोट बैंक के लिए हमलोगों का इस्तेमाल करती है। परन्तु बरनवाल जाति को ना तो बिहार में ना ही भारत में ओबीसी का दर्जा दिया जाता है। इसी सब को देखते हुए बरनवाल जाति को बिहार तथा केन्द्र में ओबीसी सूची में शामिल करने के लिए आगामी 20 अक्टूबर को एक दिवसीय पटना के गर्दनी बाग़ में महाधरना का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भारी संख्या में पहुंच कर अपनी आवाज बुलंद करनी है।
मौके पर उपाध्यक्ष मनीष कुमार बरनवाल, सचिव रमाकांत प्रसाद, सह-सचिव रामचंद्र लाल, कोषाध्यक्ष नितेश रंजन, विनय भूषण प्रसाद, संतोष कुमार, हरिओम लाल, मदन मोहन प्रसाद, मनमोहन प्रसाद, कुणाल गुप्ता, दिवाकर प्रसाद, निरंजन प्रसाद, संजय प्रसाद, रजनीश रंजन, अरुण गुप्ता, चंदन बरनवाल, राजेश लाल, अजीत बनवाल, विजय कुमार, सूरज कुमार, रामशरण लाल, मुरारी प्रसाद, तेज प्रकाश सहित सैकड़ों बरनवाल संघ के लोग मौजूद थे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…