समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के कर्पूरी बस पड़ाव से सटे फुट ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की दोपहर भीड़ के द्वारा एक युवक को एक महिला से चेन छिनतई करने के आरोप में पकड़ लिया गया और उसकी पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने उक्त युवक को पकड़कर थाने ले आयी। पकड़ाए युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदैया निवासी मुकेश कुमार के रूप में बताई गई।
हालांकि, छिनतई की घटना मामले को पीड़ित महिला पुलिस के सामने नहीं आई। मामले को लेकर प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि उक्त युवक मानसिक रूप से विछिप्त प्रतीत हो रहा है। अब मामले की कोई शिकायत नहीं मिली है। युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…
समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…
समस्तीपुर : प्रतिभा जब शोध और नवाचार के साथ आगे बढ़ती है, तो उसकी पहचान…
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…