समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी के एनएसएस इकाई द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को तीसरे दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। साथ हीं स्वछता रैली के तहत जागरूकता के लिए नारा लगाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के रासायन विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेश रंजन ने किया।
कार्यक्रम समन्वयक की भूमिका एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शबनम कुमारी ने की। एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय के बगीचे के एक भाग की साफ सफाई की और उस भाग में महोगनी एवं अशोक के कुल छः पौधे लगाए। सफाई करते देख इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य छात्र भी बढ़चढ़कर सहयोग किए।
स्वयंसेवकों ने वृक्षारोपण के तहत प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की। इसके तहत प्राध्यापकों, प्राध्यापिकाओं, शिक्षकेत्तर वर्ग, एनएसएस स्वयंसेवक पुरुष एवं महिला वर्ग सभी को आज के लगाए पौधों की देखभाल सुनिश्चित की गई। प्रत्येक पौधे का नामकरण भी किया गया। स्वयंसेवकों ने इन पौधों के सामने नाम लिखे बैनर भी लगाने की योजना बनाई।
इसके बाद महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों ने “आओ फिर से एक बदलाव करें, देश का कोना कोना साफ करें “और “आवाज़ उठाओ गंदगी मिटाओ ” का नारा भी दिया। महाविद्यालय परिसर में उपस्थित अन्य छात्रों ने भी पूरी जोश के साथ नारा लगाया। कार्यक्रम में डॉ. स्वीटी कुमारी विभागाध्यक्ष माथिली विभाग ने भी पौधारोपण किया और कार्यक्रम में सहयोग किया। शिक्षकेत्तर कर्मी आसुतोष, राहुल, ललित यादव ने भी स्वयंसेवकों को पूरा सहयोग दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक लक्ष्मी कुमारी, अनिकेत, अनमोल, शिवशंकर, ऋषु, अंजली, आलोक, श्याम सुन्दर, बीरु ने अग्रणी भूमिका निभाई।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…