Samastipur

समस्तीपुर के इस गांव में गंगा नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया जल सत्याग्रह

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- प्रखंड के करीब दस गांवों में रहने वाली हजारों की आबादी पटना जिला के बाढ़ क्षेत्र से अपने पुराने संबंधों को जीवित रखने के लिए मुहिम छेड़ दी है। इस दौरान ग्रामीणों ने सोमवार को घटहाटोल और बाढ़ के बीच गंगा नदी पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय जल सत्याग्रह किया।

सत्याग्रहियों का कहना था कि ऐतिहासिक व प्रामाणिक दावों में यह माना जाता है कि विद्यापतिनगर से चमथा होते हुए पतसिया तक रेल लाइन थी। उसके बाद बाढ़ और नवादा तक स्टीमर का परिचालन होता था। अंग्रेजों के जमाने में यातायात की यह सुविधा लोगों को जीविका और आपसी संबंधों के बीच सेतु का काम करता था। लेकिन भौगोलिक परिवर्तनों एवं आवागमन की दुर्गमता के कारण गंगा पार के दूसरे गांवों के लोग इन गांवों में वैवाहिक संबंध बनाना नहीं चाहते।

गंगा नदी के कारण इन इलाकों से दियारांचल के गांवों में कम समय में पहुंचने का एकमात्र विकल्प नाव है। नावों से यात्रा सुगम नहीं रहती है। दियारांचल के लोग सब्जियों, दूध तथा अन्न का व्यापार बाढ़ जैसे व्यापारिक मंडी से करते थे। वहीं, शिक्षा के लिए बाढ़ को अहमियत दी जाती थी। आज भी इस क्षेत्र से दर्जनों लोग बाढ़ स्थित एनटीपीसी में काम करने लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नाव से यात्रा करने को विवश हैं।

गंगा नदी में पानी रहने और सरकार की ओर से आवागमन की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों का व्यापारिक संबंध भी बिगड़ गया है, आपसी संबंधों में भी दूरियां बढ़ गई है। इन दूरियों को पाटने के लोग लंबे समय से पीपा पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं पीपा पुल निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले समाजसेवी भाई रणधीर, पंसस जितेंद्र कुमार सिंह जीतू, सरोज सिंह, पप्पू सिंह, धीरज कुमार सिंह, जट्टा सिंह, राजीव सिंह संतोष सिंह, बृजेश्वर सिंह दीपेंद्र कुमार ने जल सत्याग्रह किया। इन लोगों का बताना था कि इससे पूर्व मुख्यमंत्री, पथ निर्माण मंत्री, सांसद व विधायक से पीपा पुल निर्माण कराने की मांग की गई थी किंतु इस पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसे लेकर ग्रामीण चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

3 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

3 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

4 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

7 घंटे ago