Samastipur

समस्तीपुर: पुलिस की छापेमारी में नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़, नकली खाद बनाते चार लोग भी धराये

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के वैनी थाना की पुलिस ने ठहरा पंचायत के वार्ड संख्या-10 में छापेमारी कर एक नकली खाद फैक्ट्री पकड़ी। इसके साथ ही पुलिस ने भारी मात्रा में नकली खाद व खाद बनाने का सामान बरामद किया।

मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। छापेमारी की पुष्टि प्रभारी थानाध्यक्ष अंशु कुमारी ने की है। हालांकि अन्य जानकारी देने से परहेज किया। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर की गई छापेमारी में नमक से पोटाश व अन्य खाद बनाने के सामान व निर्मित सामान पुलिस ने बरामद किया है।

मौजूद लोगों की मानें तो खाद निर्माण का कार्य दो मंजिला भवन में कई वर्षो से होता था। लेकिन इस दौरान किसी ने गुप्त सूचना वैनी थाना पुलिस को दी। प्रभारी थानाध्यक्ष सदल-बल मौके पर पहुंचकर अवैध कारोबार का खुलासा किया। मौजूद लोगों की बात को मानें तो इसमें कई अन्य लोग भी शामिल बताये गये हैं। मौजूद लोगों के अनुसार पुलिस ने छापामारी स्थल पर चौकीदार को प्रतिनियुक्त किया है। इधर पुलिस की छापेमारी के बाद अवैध कारोबारियों में दहशत है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

4 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

10 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

11 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago