Samastipur

कुपोषण मुक्त अभियान में समस्तीपुर टॉप पर, दूसरे नंबर पर अररिया, पटना कितने नंबर पर; जानें…

पोषण अभियान गतिविधि में समस्तीपुर जिला राज्य भर में शीर्ष पर है। खास बात ये कि टॉप टेन में अररिया (02 रा) भागलपुर (05 वां) और किशनगंज जिला (06वां) शामिल हैं। सबसे अंतिम पायदान 38वें स्थान पर शेखपुरा जिला है।

जिलावार रैंक विभाग की ओर से जारी किया गया है। यह अभियान एक सितंबर से जारी है। विभाग की ओर से जारी 17 सितंबर तक के रैंक में सुपौल को 11वां, खगड़िया को 12 वां और कटिहार को 14वां स्थान मिला है। इसी तरह मुंगेर का 16वां, बांका का 23, मधेपुरा का 30वां, लखीसराय 31, पूर्णिया का 32,सहरसा 33 और जमुई 36वें स्थान पर है। पटना जिला को 10वां स्थान मिला है।

कुपोषण मुक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

बताया गया कि यह अभियान राज्य को कुपोषण मुक्त बनाने की महत्वपूर्ण पहल है। कुपोषण के कारण बच्चों के बीमार होने और लगातार मरने की आशंका के बीच यह अभियान मील का पत्थर साबित हो सकता है।

आठ बिन्दुओं पर चलाई जा रही गतिविधियां

राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत इन दिनों सूबे में एक सितंबर से ही विभिन्न आठ बिन्दुओं पर रचनात्मक गतिविधियां चलाई जा रही है। यह 30 सितंबर तक चलेगा। इन गतिविधियों में एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पोषण भी पढ़ाई भी,सेवाओं की गुणवत्ता में वृद्धि एवं पारदर्शिता लाने के लिए तकनीक का उपयोग आदि सामूहिक जागरूकता शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

9 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

14 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

16 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

18 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

23 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

23 घंटे ago