Samastipur

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से संचालित BBOSE प्रायोगिक परीक्षा 11 से 13 सितंबर तक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से संचालित बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड की दसवीं की प्रायोगिक परीक्षा 11 सितंबर से शुरू हो रही है. परीक्षा 13 सितंबर तक चलेगी. परीक्षा संचालित करने के लिए सभी परीक्षा सामग्री 10 सितंबर तक सभी अध्ययन केन्द्र के केन्द्राधीक्षकों को उपलब्ध कराई जाएगी. वहीं सैद्धांतिक परीक्षा 18 से 26 सितंबर तक आयोजित होगी. 12 वीं की प्रायोगिक परीक्षा 12 से 14 सितंबर व सैद्धांतिक परीक्षा 18 से 1 अक्टूबर तक आयोजित होगी.

प्रायोगिक व सैद्धांतिक परीक्षा के लिए बोर्ड की ओर से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा. नियंत्रण कक्ष प्रायोगिक व सैद्धांतिक दोनों ही परीक्षा के लिए क्रमश: मंगलवार से शनिवार रात 10 बजे तक व 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक रात 10 बजे तक कार्यरत रहेगा. नियंत्रण कक्ष दोनों पालियों में कार्यरत रहेगा. परीक्षा संबंधी किसी भी समस्या होने पर नियंत्रण कक्ष में दूरभाष नंबर 0612-2232227 या 0612-2232257 पर संपर्क कर त्वरित समाधान प्राप्त किया जा सकता है.

समिति ने इस बाबत सभी जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश जारी किया है. समिति की ओर से सभी सामग्रियां जिला शिक्षा कार्यालय में उपलब्ध कराया गया है. यहां से सभी केन्द्राधीक्षकों को वितरण किया जाएगा. इसमें 8 पृष्ठीय उत्तरपुस्तिका, उपस्थिति व अनुपस्थिति पत्रक समेत अन्य सामग्री रहेंगे. समिति ने कहा है कि प्राप्तकर्ता प्राप्त की गई सामग्रियों की जांच कर यह आश्वस्त हो लेंगे कि परीक्षा केन्द्र के सभी छात्र- छात्राओें की सामग्री सही- सही प्राप्त है.

साथ ही इसमें कोई त्रुटि, विसंगति या किसी सामग्री की अनुपलब्धता नहीं है. समिति ने केंन्द्राधीक्षकों को इसकी गोपनीयता बनाए रखने का भी निर्देश दिया है. समिति ने कहा है निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही प्रायोगिक विषयों की परीक्षा संपन्न कराई जाएगी. प्रश्न की गोपनीयता की जिम्मेवारी सभी केन्द्राधीक्षकों की होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

वारिसनगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, ह’त्या की आशंका को लेकर लोगों ने थाने को घेरा

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के रोहुआ पूर्वी पंचायत के लड़वारा पुल…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

3 घंटे ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

5 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

8 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

19 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

19 घंटे ago