समस्तीपुर/दलसिंहसराय : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति की भीड़ के द्वारा मारपीट करने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने पर दर्ज प्राथमिकी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने अपने कार्यालय में प्रेस को बताया कि 17 अगस्त को विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस की तस्करी के आरोप में एक दाढ़ी वाले व्यक्ति के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने जब मामले का सत्यापन किया, तो मामला थानाक्षेत्र के मऊ बाजार के लंगड़ा ढाला के पास का था। पीड़ित व्यक्ति की पहचान बंगरा थाना क्षेत्र रहीमाबाद निवासी मो. यूसुफ कुरैशी के पुत्र सर्जुलुम कुरैशी के रूप में की गई। थानाध्यक्ष ने घटना को गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रही वीडियो के आधार पर पहचान करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के शेरपुर निवासी मिथिलेश झा के पुत्र रौशन कुमार और मऊ बाजार निवासी नरेश महतो के पुत्र राजा के रूप में हुई है। दोनों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष अध्यक्ष फिरोज आलम, क्यूआर्टी दलसिंहसराय के पुअनि उमेश यादव सहित पुलिस बल शामिल थे।
समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…
बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…
बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…
बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…