Samastipur

समस्तीपुर थानेश्वर स्थान मंदिर के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी, नहीं हो सकी पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर और काली मंदिर के बीच स्थित रेलवे ट्रैक (पहले टुनटुनिया गुमटी) पर गुरुवार को एक युवक की क्षत विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक किनारे जुट गयी। हालांकि किसी ने मृत युवक की पहचान नहीं की। आशंका जताई जा रही है कि रात में रेलवे लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मृतक का एक हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा घटनास्थल से कुछ दूर पर पड़ा हुआ मिला।

चर्चा थी कि ट्रेन की बोगी में फंसकर उक्त हिस्सा चला गया होगा। रेल लाइन पर युवक का शव होने की सूचना आरपीएफ व जीआरपी की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गयी। घटनास्थल पर मृतक के पहचान से संबंधित कोई सामग्री नहीं मिलने से आरपीएफ व जीआरपी को पहचान में परेशानी हो रही है। फिर भी पहचान की दिशा में प्रयासरत है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

3 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

7 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

8 घंटे ago

विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक चौक तक अवैध मकान, दुकान व सब्जी मंडी हटाने का नोटिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : पूर्व मध्य रेलवे सोनपुर प्रबंधन ने मंगलवार को विद्यापतिधाम स्टेशन चौक से स्मारक…

9 घंटे ago

दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में फर्जी TTE पकड़ा गया, समस्तीपुर स्टेशन पर GRP को सौंपा गया

समस्तीपुर : गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा-आनंद विहार एक्सप्रेस में दरभंगा से समस्तीपुर के बीच टिकट…

9 घंटे ago