Samastipur

समस्तीपुर में वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के गार्ड ने दिव्यांग के साथ की बदसलूकी, धक्का देकर ट्रेन से उतारा, वीडियो वायरल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : भारतीय रेल यात्रियों को बेहतर सेवा और सुरक्षा देने का दावा करती है। लेकिन समस्तीपुर से वायरल हो रहे हैं, इस वीडियो को देखकर भारतीय रेल के इस दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं। यह वीडियो सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की है, जो मंगलवार की है। जहां समस्तीपुर स्टेशन पर दिव्यांग बोगी में एक दिव्यांग के साथ ट्रेन के गार्ड के गार्ड के द्वारा बदसलूकी की गई।

वीडियो में आप देख सकते है कि कैसे ट्रेन का गार्ड दिव्यांग व्यक्ति के कॉलर पकड़कर गाली गलौज करते हुए उसे ट्रेन से धक्का देकर उतारने की कोशिश कर रहा है। वीडियो में दिख रहा है वह दिव्यांग व्यक्ति रोसड़ा के थतिया गांव का रहने वाला हैं जो समस्तीपुर स्टेशन पर वैशाली सुपर फास्ट ट्रेन से मुजफ्फरपुर जा रहा था। दिव्यांग के साथ दुर्व्यवहार कर रहे इस गार्ड की पहचान राम आशीष दास के रूप में की गई है। हालांकि Samastipur Town Media इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। लेकिन अब देखने वाली बात है कि इस मामले पर रेल प्रशासन दिव्यांग के साथ बदसलूकी करने वाले गार्ड पर क्या कारवाई करती है।

यहां देखें वायरल वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

21 मिनट ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

7 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

12 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

13 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

13 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

14 घंटे ago