Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में छठी मनाने के दौरान गार्ड ने महिला वार्ड को कराया खाली, परिजनों ने किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल के महिला वार्ड में उस समय अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब प्रसव के बाद महिला वार्ड में भर्ती एक महिला के परिजन पहुंचकर वार्ड में ही नवजात का छठी मना रहे थे। इस दौरान गार्ड के द्वारा वार्ड से परिजनों की भीड़ को देखते हुए सभी को बाहर निकल जाने को कहा गया। इसके बाद परिजनों के द्वारा इसका विरोध किया गया। परिजन सुरक्षा गार्ड के कहने के बावजूद वहां से निकलने को तैयार नहीं थे। बाद में सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी परिजनों को जबरन बाहर निकाला ताकी, अन्य प्रसूता व नवजात को कठिनाई ना हो।

वहीं जबरन वार्ड से बाहर निकाले जाने के बाद परिजन आग-बबूला हो हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले को तूल पकड़ता देख अस्पताल प्रबंधन की ओर से परिजनों को समझा बूझाकर किसी तरह मामला शांत कराया गया। इस दौरान मौजूद सुरक्षा कर्मियों और परिजनों के बीच नोक-झोंक भी हुई। इधर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणी ने बताया की महिला वार्ड में कुछ पुरुष परिजनों के द्वारा छठी मनाने के दौरान तस्वीर ली जा रही थी जिससे अन्य प्रसुता व उनके परिजन असहज महसुस कर रहे थे। उनकी शिकायत पर सभी परिजनों को बाहर किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

10 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

10 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

11 घंटे ago