Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल कर्मी के पांच दिनों तक लापता होने के मामले में अब तक कारवाई नहीं होने पर विधायक बिफरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में कार्यरत परिचारी वीरेंद्र कुमार झा के बिना किसी पूर्व सूचना के पांच दिनों तक ड्यूटी से अनुपस्थित रहने के मामले में अब तक कारवाई नहीं होने पर विभूतिपुर विधायक अजय कुमार बिभर गये। बीते 9 अगस्त को सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणी ने उक्त कर्मी से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था।

स्पष्टीकरण मिलने के बाद वीरेंद्र कुमार झा ने अपना जबाब भी भेज दिया था लेकिन अब तक सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस ओर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने को लेकर अस्पताल में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताते चलें कि 4 अगस्त से लेकर 8 अगस्त तक बिना किसी पूर्व सूचना के वीरेंद्र झा अपनी ड्यूटी से गायब थे। बाद में Samastipur Town Media में खबर छपी तो आनन-फानन में वीरेंद्र झा ने सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में आकर अपनी ड्यूटी ज्वाइन की।

वहीं शनिवार को सदर अस्पताल पहुंचे विभूतिपुर विधायक अजय कुमार ने बताया कि अगर कोई भी कर्मी बिना सूचना के पांच दिनों तक अनुपस्थित रहा है तो उसपर अनुशासनिक कार्रवाई करनी ही होगी। अगर हेल्थ के सेक्टर में कोई काम नहीं करेगा और मेरे सामनें मामला आएगा तो उसे हमसे लड़ना होगा। उन्होंने इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा की चाहे कोई भी हो हम स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।

वर्जन :

वीरेंद्र झा से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया था। उन्होंने जबाव भेजा है जिसे सिविल सर्जन के पास भेज दिया गया है। उनका आदेश मिलते ही इसपर अनुशासनिक करवाई की जाएगी।

-डॉ. नागमणी,

उपाधीक्षक, सदर अस्पताल

यहां देखें विधायक ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए 8 जोड़ी पूजा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन

समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…

5 मिनट ago

समस्तीपुर में रेल SP ने किया नवनिर्मित रेल DSP कार्यालय का उद्घाटन, पर्व के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश

समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…

40 मिनट ago

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

10 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

10 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

12 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

13 घंटे ago