समस्तीपुर : ऑपरेशन ‘नन्हें फरिश्ते’ के तहत समस्तीपुर जंक्शन पर दो किशोरों को आरपीएफ की टीम ने बरामद किया है। बताते चले की मंगलवार को आरपीएफ उपनिरीक्षक पीके चौधरी के साथ आरक्षी संतोष कुमार समस्तीपुर स्टेशन पर ग्रस्त कर रहे थे। इसी क्रम में प्रयास संस्थान समस्तीपुर के सीएसडब्लू सदस्य मिले, जिनके साथ स्टेशन एरिया में छानबीन किया जा रहा था तो दो किशोरों को समस्तीपुर जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर इधर-उधर घूमते हुए देखा गया।
दोनों से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि पैसा की तंगी है इसलिए कमाने के लिए दोनों बाहर जा रहे हैं। दोनों ने अपना-अपना घर खानपुर थाना क्षेत्र में बताया। पूछताछ के उपरांत उक्त दोनों किशोरों को आरपीएफ पोस्ट समस्तीपुर लाया गया व कार्यरत आरपीएफ महिला आरक्षी की देखरेख में पोस्ट पर सुरक्षित रखा गया। इसकी सूचना परिजन व चाइल्ड लाइन समस्तीपुर को भी दिया गया। जिसके बाद चाइल्ड लाइन समस्तीपुर के समन्वयक शंकर कुमार मलिक को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द कर दिया गया।
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…