समस्तीपुर :- समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलो में अगले चार दिनों तक हल्की से मध्यम बादल रहेंगे। इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा भी हो सकती है। मध्यम वर्षा होने की संभावना उत्तर पश्चिम बिहार के पूर्वी व पश्चिमी चम्पारण, गोपालगंज एवं सिवान में अधिक रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 18 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
जिसके अनुसार इस अवधि में अगले दो दिनों तक औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा एवं उसके बाद पछुआ हवा चलने का अनुमान है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 85 से 95 एवं दोपहर में 55 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है।
बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…
हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…
बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…
समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…
नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…