समस्तीपुर/पूसा :- पूसा के हरपुर गांव में आपसी विवाद में शरीर पर गर्म पानी उड़ेल देने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस कर जख्मी हो गयी। पीड़ित महिला को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला हरपुर गांव निवासी रंजीत दास की पत्नी सोनी कुमारी बतायी गयी है।
सदर अस्पताल में जख्मी महिला ने बताया कि नल-जल योजना से आने वाले पानी के सप्लाई का टोंटी (नलका) टूटने पर उसका गोतनी से विवाद हुआ। गोतनी उस पर नलका तोड़ने का आरोप लगा रही थी, लेकिन उसने नलका नही तोड़ा था। गोतनी के ही बेटा और बेटी से नलका टूटा था। शाम में वह घर में खाना बना रही थी। चूल्हे पर चावल बनाने के लिए बर्तन में पानी चढ़ा रखा था। उसी समय उसकी गोतनी आयी और उससे झगड़ा करने लगी।
उसी क्रम में चूल्हे पर रखे गर्म पानी के बर्तन को उठा उसके शरीर पर पानी उड़ेल दिया। जिससे उसका गर्दन, छाती पेट और पैर झुलस गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए पति आये तो राजू दास ने उनकी पिटाई की। पीड़िता ने बताया कि सूचना देने पर पुलिस ने आने की बात कही, लेकिन आयी नहीं। तब पति इलाज कराने के लिए सदर अस्पताल लेकर आये हैं।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…