Samastipur

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए आनंद विहार से जयनगर और दरभंगा से दिल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर और दरभंगा से दिल्ली के बीच में पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। आनंद विहार टर्मिनल से जयनगर जाने वाली ट्रेन सात ट्रिप में रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल से यह ट्रेन मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी। 25 अक्टूबर से लेकर 15 नवंबर तक की सात फेरे यह ट्रेन लगाएगी। जबकि जयनगर से यह ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को रवाना होगी। आनंद विहार टर्मिनल से या 04060 संख्या के साथ सुबह में 10:30 में रवाना होगी, जो समस्तीपुर जंक्शन 12.5 में पहुंचेगी.जयनगर में यह ट्रेन 15.15 में पहुंचेगी।

वापसी में 04059 संख्या के साथ यह ट्रेन जयनगर से शाम में पांच बजे रवाना होगी। समस्तीपुर 7.20 में पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल यह ट्रेन 19.55 में पहुंचेगी इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के 16 डब्बे लगे रहेंगे। इसी तरह दिल्ली व दरभंगा के बीच 040 67/68 संख्या के साथ ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन दिल्ली से 19.30 में प्रस्थान करेगी जो नरकटियागंज होते हुए दरभंगा 16.10 में पहुंचेगी। वहीं रात 18:00 बजे ट्रेन रवाना होने के बाद यह दिल्ली 16.35 में पहुंचेगी। पहली ट्रेन का रूट समस्तीपुर मुजफ्फरपुर होते हुए हाजीपुर के रास्ते लखनऊ से आनंद विहार टर्मिनल है। जबकि दूसरी ट्रेन का रूट बरेली के रास्ते नरकटियागंज सीतामढ़ी होते हुए दरभंगा जाएगी। दोनों ट्रेन में जनरल के 16 डब्बे लगे रहेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

57 सेकंड ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

1 घंटा ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

8 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

10 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

12 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

12 घंटे ago