Samastipur

समस्तीपुर : 2 वर्षीय बच्ची के कथित अपहरण की शिकायत लेकर थाना पहुंची किन्नरों ने जमकर काटा बबाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर मुफस्सिल थाना पर रविवार को किन्नरों की एक टोली ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। किन्नरों की टोली एक बच्ची के कथित अपहरण की शिकायत ले थाना पहुंची थी। इस दौरान सभी किन्नरों ने अपने अंदाज में जमकर बबाल काटा। बताया जाता है कि एक बच्ची के कथित तौर पर अपहरण कर लिये जाने की शिकायत पर किन्नरों ने थाना पर जब बवाल काटना शुरू किया तो पुलिस टीम द्वारा रहिमपुर रूदौली गांव पहुंचकर बच्ची को मुक्त करा थाना लाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने सभी किन्नरों को समझा बुझाकर शांत कराया।

जानकारी मुताबिक किन्नर की टोली एक गाड़ी से रहीमपुर रूदौली गांव स्थित एक घर पर बधाई देने पहुंची थी। जहां उसके साथ गाड़ी चालक की दो वर्षीय बेटी भी साथ में ग‌ई थी। इसी दौरान किन्नर से किसी बात को ले विवाद होने पर बच्ची को घर के लोगों ने रोक लिया। बच्ची को नहीं छोड़ने पर किन्नरों की टोली कथित तौर पर अपहरण की शिकायत लेकर मुफस्सिल थाना पहुंच अपने अंदाज में जमकर बवाल काटा।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने बच्ची को त्वरित रूप से मुक्त करा थाना पर लाया। इसके बाद पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। हालांकि, मामले में किसी ने कोई लिखित शिकायत नहीं की। वहीं मामले को लेकर थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि किन्नर मानने को तैयार नहीं थे। समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया गया। बधाई मांगने के दौरान पैसा आदि को ले गृह स्वामी व अन्य से विवाद हो गया था। जिसके बाद हंगामे की नौबत आ गई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

12 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

16 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

21 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

21 घंटे ago