समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- गंगा के बढ़ते जलस्तर को लेकर शनिवार को तटवर्ती गांवों का एसडीएम विकास पांडेय ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम ने गंगा के तटवर्ती गांव चापर, आनंदगोलवा, रजैसी, हसनपुर, सुल्तानपुर, घटहाटोल, पतसिया, जगीरा टोल के ग्रामीणों से वार्ता की और बाढ़ के दौरान होनेवाली समस्याओं की जानकारी प्राप्त की।
वहीं, संभावित बाढ़ से निपटने को लेकर की गई तैयारियों को लेकर अंचलाधिकारी ब्रजेश कुमार द्विवेदी को अलर्ट मोड पर रहने की बात कही।गंगा के बाजितपुर-हाजीपुर तटबंध का निरीक्षण करते हुए उन्होंने जलसंसाधन विभाग के अभियंताओं व कर्मियों को तटबंध की सुरक्षा को लेकर 24 घंटे चौकसी बरतने का निर्देश दिया।
एसडीओ ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है. ऐसी स्थिति में आपात स्थिति से निपटने के लिए अधिकारियों और कर्मियों को मुस्तैद रहने का निर्देश दिया गया है.इधर, हरैल पंचायत के वार्ड 9 में बाबा पट्टी की ओर जानेवाली सड़क पर गंगा का पानी चढ़ने से आवागमन प्रभावित होने की बात ग्रामीणों ने बतायी है। इसके साथ वार्ड 2,5 6, 12 व 13 में भी गंगा का पानी दस्तक देने लगा है. वहीं, वाया नदी का पानी ढोंगहा चौर में फैलने से भदई फसलों को प्रभावित होने की आशंका किसानों को होने लगी है।
भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…
बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…
फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…
समस्तीपुर : आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुये रेलवे ने…
समस्तीपुर : रेल एसपी बिना कुमारी ने बुधवार को समस्तीपुर में नवनिर्मित रेल डीएसपी कार्यालय…