समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित हरिहरनाथ खेढी महादेव मंदिर के पुजारी सुनील कुमार भारती की सर्पदंश से मौत हो गयी। पुजारी प्रखंड के बछौली पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित सोनसा गांव के निवासी थे। वे मंदिर में कई वर्षों से पूजा पाठ करते थे। वे भोलेनाथ को चढ़ाये गये बेलपत्र की सफाई कर रहे थे।
उसी क्रम में उन्हें सांप ने डंस लिया। मंदिर परिसर में झाड़फूक के बाद ठीक नहीं होने पर सीएचसी खानपुर ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें समस्तीपुर रेफर कर दिया। समस्तीपुर पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बछौली पंचायत के पूर्व सरपंच पशुपति गिरी ने बताया कि पुजारी को पत्नी के अलावा एक साल का छोटा बच्चा है।
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…
समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…
समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…
समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…