समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले में एक ह्रदय विदारक सड़क दुर्घटना घटी है। मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र का है जहां समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में ध्रुवगामा गांव स्थित लाइन होटल के समीप शुक्रवार को तेज गति में जा रही कार ने ट्रक में टक्कर मारने के बाद एक साइकिल को ठोकर मार दी। इससे साइकिल सवार बुजुर्ग व कार में सवार एक महिला की मौत हो गयी। वहीं महिला के दस साल का पुत्र जख्मी हो गया। उसका सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
साइकिल सवार बुजुर्ग मृतक की पहचान मिर्जापुर गांव के 60 वर्षीय हकरू सहनी के रूप में हुई है। वहीं कार में सवार मृतका दरभंगा के श्रवण झा की पत्नी विनीता झा बतायी गयी है। हादसे में महिला का दस साल का पुत्र आयरा जख्मी हुआ। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। कार चला रहे श्रवण झा ने सदर अस्पताल में बताया कि वे पत्नी, दो बेटी व एक पुत्र के अलावा ससुर के साथ सिमरिया गंगा स्नान गये थे। जहां से शुक्रवार दोपहर दरभंगा लौट रहे थे।
ध्रुवगामा में लाइन होटल के समीप कार अनियंत्रित हो गयी। उन्होंने सड़क किनारे खड़े ट्रक से बचने का पूरा प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। कार सड़क किनारे खडे ट्रक ट्रक से टकरा गयी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान सड़क से गुजर रहे साइकिल सवार बुजुर्ग भी कार में चपेट में आ गये। जिससे साइकिल सवार बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। जबकि कार सवार महिला के अलावा उसका दस साल का पुत्र जख्मी हो गया।
दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से कल्याणपुर सीएचसी पहुंचाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. बीके ठाकुर ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देख महिला समेत उसके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि सदर अस्पताल जाने के पहले ही महिला की रास्ते में मौत हो गयी।
इधर, स्थानीय लोागें ने बताया कि हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर कल्याणपुर थाना के अपर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार झा पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद मृतक बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजवाया। प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजन के आवेदन देने पर कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…
बक्सर के डुमरांव प्रखंड की छात्राओं के साथ दो शिक्षकों द्वारा किए गए घृणित कृत्य…
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…