Samastipur

जितवारपुर व मगरदही पीएसएस की बिजली सप्लाई आज रहेगी प्रभावित, 8 से 1 बजे तक रोटेशन पर होगी सप्लाई

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहरी क्षेत्र के लोग इन दिनों बिजली की समस्या झेल रहे हैं। दरअसल मोहनपुर ग्रिड से जितवारपुर सबस्टेशन तक आने वाला 33 केवीए ट्रांसमिशन लाइन काफी पुरानी है और अब जर्जर हो चुकी है। ट्रांसमिशन तार से लेकर ब्रैकेट, इंसुलेटर सब जर्जर हाल में हैं। कई पोल पर ब्रैकेट अपनी जगह पर नहीं हैं। आये दिन तार टूटना, इंसुलेटर खराब हो जाना बिजली आपूर्ति में बाधक होता है।

शहर के समाहरणालय रोड से लेकर कर्पूरी बस स्टैंड परिसर में लगे 11 केवीए पोल पर लगे तार व ब्रैकेट की स्थिति यह है कि हवा चलते ही तार आपस में सटकर स्पार्क करने लगते है और बिजली सप्लाई प्रभावित हो जाती है। ब्रैकेट, इंसुलेटर व तार बदले बिना निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

इधर, एलटी लाइन में लगे दर्जनों ट्रांसफाॅर्मर में स्विच नहीं लगा हुआ है। एलटी लाइन के किसी ट्रांसफार्मर का फ्यूज भी कट जाए, तो सबस्टेशन से पूरी लाइन शटडाउन करानी पड़ती है। वहीं 33 व 11 केवीए तार भी काफी ज्यादा लूज हो गए हैं। अक्सर लूज तार एक दूसरे से टकराने पर स्थिति गंभीर हो जाती है।

इधर, एसडीओ शहरी गौरव कुमार ने बताया कि रविवार को विद्युत कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर 33 केवी जितवारपुर लाइन का निरीक्षण कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा शहरी एक गौतम कुमार एवं मानव बल सुरेश राय के साथ किया गया। सोमवार को 33 केवी जितवारपुर फीडर में मेंटेनेंस का कार्य सुबह 08 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जाएगा। इस कारण विद्युत शक्ति उपकेन्द्र जितवारपुर तथा मगरदही से संबंधित क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति उक्त समयावधि में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए 11 केवी फीडरों को बारी-बारी से रोटेशन के आधार पर दी जायेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में 96,875 परिवारों को मिला मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ, महिलाओं के खातों में पहुंचे 96 करोड़ 87 लाख रुपये

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…

5 घंटे ago

अपहरण मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…

5 घंटे ago

बिहार में गांव-गांव खुलेंगे बायोफ्यूल पंप, ग्रामीण कार्य विभाग ने बनाई ने इंजीनियरों की कमेटी

बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…

10 घंटे ago