Samastipur

समस्तीपुर में हुए झमाझम बारिश के बाद किसानों के खिल उठे चेहरे, धान की रोपाई में झोंकी अपनी ताकत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर में हो रहे झमाझम बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गये हैं। लगातार जारी सुखाड़ के कारण किसान परेशान थे। जून में सामान्य वर्षपात से 77 प्रतिशत कम तथा जुलाई 44 प्रतिशत कम बारिश हुई थी। जिले में धान की खेती प्रभावित हो रही थी। बारिश के बाद किसानों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने धान की रोपाई में अपनी ताकत झोंक दी है।

विदित हो जुलाई तक जिले में महज 56 प्रतिशत ही धान की रोपाई हुई थी। वहीं वर्षा नहीं होने से किसानों के खेतों में लगी धान की फसल मुरझाने लगी थी। खेतों में पानी के अभाव में दरारें पड़ने लगी थी। बारिश होने से धान की फसल में जान जा गयी है। इधर बारिश को देखते हुये डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र ने किसानों को वर्षा जल का लाभ उठाते हुये किसानों को प्राथमिकता के आधार पर धान की रोपाई प्राथमिकता के आधार पर करने की सलाह दी है।

वहीं, रोपे गये धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण के कार्य को प्राथमिकता देने को कहा है। वहीं धान की खड़ी फसल में कीट व्याधि का निरीक्षण करते रहने की सलाह दी है। विदित हो कि जिले में इस बार कृषि विभाग के द्वारा 77376 हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित कर रखा है। किसानों के द्वारा इसके लिये 7737 हेक्टेयर में धान की बिचड़ा भी गिराया गया। लेकिन वर्षा के दगाबाजी के कारण किसान शत-प्रतिशत रोपाई नहीं पाये थे, अब मौसम ने साथ दिया तो किसान एक बार अपने खाली पड़े खेतों में धान की रोपाई में जुट गये हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

4 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

6 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

14 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

19 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

19 घंटे ago