Samastipur

समस्तीपुर: जब आम लोगों के घरों में लग रहा है प्रीपेड मीटर तो सरकारी कार्यालयों, विभागों व आवासों में भी लगे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : प्रीपेड स्मार्ट मीटर को त्रुटिपूर्ण एवं गरीब विरोधी बताते हुए महिला संगठन ऐपवा ने शहर के विवेक- विहार, काशीपुर आदि जगह में ‘हक दो- वादा निभाओ’ अभियान चलाकर प्रीपेड मीटर पर रोक लगाने की मांग मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री से की गई। ऐपवा से जुड़ी महिलाएं नीलम देवी, आशा देवी, सोनी देवी, भाकपा माले के सुरेंद्र प्रसाद सिंह आदि ने जिलाध्यक्ष बंदना सिंह के नेतृत्व में मांगों से संबंधित तख्तियां लेकर ‘हक दो-वादा निभाओ’ अभियान के तहत जुलूस निकालकर लोगों का ध्यानाकर्षण किया।

इस दौरान चौराहे पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बंदना सिंह ने कहा कि प्रीपेड मीटर में कई खामियां हैं। प्रीपेड मीटर का तेज चलना, रिचार्ज के बावजूद बिजली आपूर्ति शुरू नहीं होना, सर्वर डाउन रहने पर रिचार्ज नहीं होना, मीटर खराब होने पर स्थानीय स्तर पर ठीक नहीं होना, बिल की गड़बड़ी होने पर स्थानीय स्तर पर ठीक नहीं होना, शॉर्ट लगने पर मीटर का हमेशा लोड हो जाना आदि गड़बड़ी है। मीटर रेंट के नाम पर प्रतिदिन न्यूनतम राशि 267 पैसा काटे जाने से गरीबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है। इन्हीं खामियों की वजह से प्रीपेड मीटर सरकारी विभागों, कार्यालयों एवं अधिकारियों के आवासों में नहीं लगाया जा रहा है।

Avinash Roy

Recent Posts

लापरवाही छोड़ें नहीं तो होगा खतरा, समस्तीपुर में RPF जवानों ने लोगों को किया जागरूक

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…

5 घंटे ago

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

18 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

19 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

19 घंटे ago