Samastipur

समस्तीपुर में BEO, BPM व अकाउंटेंट नहीं कर रहे स्कूलों का शत प्रतिशत निरीक्षण, सभी से जबाव-तलब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- योजना व लेखा संभाग के डीपीओ ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक व लेखापालों से जवाबतलब किया है। सभी पर प्रखंडों के स्कूलों में शत प्रतिशत निरीक्षण नहीं करने का आरोप है। इस संबंध में जारी पत्र में कहा गया है कि हर सप्ताह तीन स्कूलों का शत प्रतिशत निरीक्षण करने के निर्देश का उन्होंने पालन नहीं किया है। यह उनके कार्य के प्रति लापरवाही व उच्चाधिकारी के आदेश की अवहेलना है।

इस क्रम में डीपीओ ने उनसे स्कूलों के निरीक्षण का लक्ष्य पूरा नहीं करने वाले उन सभी कर्मियों को चिंहित कर उनकी सूची जिला कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया है। ताकि उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाय। डीपीओ ने कहा है कि मोहिउद्दीननगर प्रखंड को छोड़ बाकी सभी प्रखंडों में स्कूलों के निरीक्षण का शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया गया है।

ई-शिक्षा कोष ऐप पर नहीं बना रहे हाजिरी :

जानकारी के अनुसार कुछ विद्यालयों में शिक्षकों के द्वारा ई-शिक्षा कोष ऐप पर ऑनलाइन हाजिरी बनाने से बचने के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया जा रहा है। इस कारण कुछ स्कूलों में शिक्षकों व एचएम की मिली-भगत से अभी भी कुछ शिक्षक देर से आते हैं और काम का बहाना बनाकर जल्द ही विद्यालय छोड़कर चले जाते हैं। सूत्रों के अनुसार शिक्षा विभाग के प्रखंड स्तर के अधिकारियों की मिलीभगत से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों की हाजिरी नगद रूपये लेकर बनवा दी जाती है, वहीं ई-शिक्षा कोष ऐप पर तकनीकी कारणों का बहाना बना दिया जाता है। हालांकि समस्तीपुर टाउन मीडिया इसकी पुष्टि नहीं करती है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

6 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

11 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

12 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

12 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

13 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

14 घंटे ago