Samastipur

बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर गल्ला व्यवसायी से 1 लाख 65 हजार रुपये लूटे, विरोध करने पर गोली मार किया जख्मी

 यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला। जहां बेलगाम बदमाशों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर गल्ला व्यवसायी को लूट कर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार कर जख़्मी कर दिया। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गोला पट्टी की है। जख्मी गल्ला व्यवसायी की पहचान विपिन कुमार के रूप में हुई है।

घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तिश इसमें जुट गई है। जख्मी  व्यवसायी का बताना है कि दुकान बंद करने के लिए समान व्यवस्थित कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाश दुकान में घुसकर हथियार के बल पर रुपये से भरा पूरा गल्ला लेकर फरार हो गए। गल्ला में करीब 1 लाख 65 हज़ार रुपये नगद, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी कागजात रखे थे। शहर के बीचों-बीच थाने से महज कुछ दूरी पर हुई इस घटना से पुलिसिया व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे है।

सुनें जख्मी ने क्या कुछ कहा :

Avinash Roy

Recent Posts

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

13 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

13 घंटे ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

15 घंटे ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

17 घंटे ago

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

21 घंटे ago