समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों का तांडव देखने को मिला। जहां बेलगाम बदमाशों ने थाने से महज कुछ ही दूरी पर गल्ला व्यवसायी को लूट कर फरार हो गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी को गोली मार कर जख़्मी कर दिया। घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गोला पट्टी की है। जख्मी गल्ला व्यवसायी की पहचान विपिन कुमार के रूप में हुई है।
घटना के बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तप्तिश इसमें जुट गई है। जख्मी व्यवसायी का बताना है कि दुकान बंद करने के लिए समान व्यवस्थित कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन की संख्या में बदमाश दुकान में घुसकर हथियार के बल पर रुपये से भरा पूरा गल्ला लेकर फरार हो गए। गल्ला में करीब 1 लाख 65 हज़ार रुपये नगद, चेकबुक, एटीएम कार्ड सहित कई जरूरी कागजात रखे थे। शहर के बीचों-बीच थाने से महज कुछ दूरी पर हुई इस घटना से पुलिसिया व्यवस्था पर अब सवाल खड़े हो रहे है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…