Samastipur

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों का किया गया विशेष सम्मान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर जिले के चंदौली गांव में श्रीरामचंद्र सेवा ट्रस्ट द्वारा ब्रिलिएंट बिगिनर्स अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस समारोह में सैकड़ों बच्चों व सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनकी उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शील्ड, मेडल और प्रस्तुति पत्र प्रदान किए गए, जो उनकी मेहनत और लगन का प्रतीक थे। इस आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के जश्न को और भी खास बना दिया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति ट्रस्ट की प्रतिबद्धता को दर्शाया।

समारोह में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, माता-पिता और समुदाय के अन्य सदस्यों ने भी भाग लिया और बच्चों की सफलता का उत्सव मनाया। इस मौके पर आयोजित ब्रिलिएंट बिगिनर्स अवार्ड सेरेमनी में मुख्य अतिथि एवं सभी विशिष्ट अतिथियों को मिथिला रीति-रिवाज के अनुसार पाग और चादर देकर सम्मानित किया गया।

इस परंपरागत सम्मान ने समारोह को एक विशेष ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। साथ ही सेवानिवृत्त शिक्षक को भी सम्मानित किया गया। उनके लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को सराहा गया और उन्हें इस अवसर पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार सिंह ने कहा, “आज का दिन हमारे देश की आज़ादी के प्रतीक के साथ-साथ हमारे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतीक है। स्वतंत्रता दिवस के इस खास अवसर पर, हम श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट की ओर से उन सभी बच्चों को सम्मानित करने पर गर्व महसूस कर रहे हैं जिन्होंने कठिन परिश्रम और समर्पण के साथ उत्कृष्टता हासिल की है। हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्म-संवर्धन और उनके आत्म-विश्वास को भी प्रोत्साहित करना है।

इन पुरस्कारों के माध्यम से हम उनके प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देना चाहते हैं। हमारी संस्था हमेशा बच्चों की शिक्षा और उनके समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हम भविष्य में भी इस दिशा में काम करते रहेंगे। सभी सम्मानित बच्चों को बधाई और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

मुख्य अतिथि एम पी मेहता ने कहा, “स्वतंत्रता दिवस पर यहां आकर खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों में इतनी प्रतिभा और उत्साह है। श्रीरामचंद्र सेवा ट्रस्ट का यह सम्मान समारोह उनकी मेहनत और सफलता को मान्यता देने का महत्वपूर्ण कदम है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि स्वतंत्रता और अवसर मेहनत और लगन से प्राप्त होते हैं। हमारे समाज की प्रगति बच्चों की शिक्षा पर निर्भर करती है। सभी बच्चों को बधाई और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

वशिष्ठ अतिथि समस्तीपुर ट्रैफिक डीएसपी आशीष राज ने कहा स्वतंत्रता दिवस पर यहां आकर खुशी हो रही है कि हमारे बच्चों में इतनी प्रतिभा और उत्साह है। श्रीरामचंद्र सेवा ट्रस्ट का यह सम्मान समारोह उनकी मेहनत और सफलता को मान्यता देने का महत्वपूर्ण कदम है। वशिष्ठ अतिथि चीफ मैनेजर एसबीआई अरुण कुमार सिंह ने कहा हमारा उद्देश्य केवल शिक्षा को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि बच्चों के आत्म-संवर्धन और आत्म-विश्वास को भी प्रोत्साहित करना है। हमारे द्वारा दिए गए पुरस्कार बच्चों के प्रयासों और उपलब्धियों को मान्यता देने का तरीका है। इस मौके पर हजारों लोग मौजूद रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

56 मिनट ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

6 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

7 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

8 घंटे ago

कर्पूरीग्राम के लोगों के लिए खुशखबरी, अब यहां भी रूकेगी बिहार संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. दिल्ली जाने वाली…

8 घंटे ago

डॉली और उसके पहले पति पर ह’त्या का मामला दर्ज, महिला हिरासत में

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में सूरज सोनी की संदिग्ध मौत को लेकर मृतक…

10 घंटे ago