Samastipur

होटल संचालक से रंगदारी मांगने वाले चुसनी को नगर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना की पुलिस ने शनिवार को शहर के स्टेशन रोड स्थित एक होटल संचालक से रंगदारी मांगने वाले बदमाश राहुल कुमार उर्फ चुसनी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन चौक स्थित आम्रपाली होटल के संचालक बिरेंद्र कुमार ने नगर थाना में रंगदारी मांगने को लेकर प्राथमिक की दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने राहुल कुमार उर्फ चुसनी के द्वारा बीते 14 जून को उनके होटल पर आकर एक लाख रुपये हर महीने रंगदारी के रूप में देने की मांग की गई थी वहीं होटल संचालक के साथ मारपीट व गाली गलौज भी की गई थी।

जिसके बाद पीड़ित होटल संचालक ने नगर थाने में इसको लेकर प्राथमिक की दर्ज कराई थी। समस्तीपुर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चुसनी को स्टेशन रोड स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। उसपर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

7 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

7 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

7 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

12 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

15 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

19 घंटे ago