पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तथाकथित विवादित बयान को लेकर राजनेताओं का विरोध देखने को मिल रहा है। बंगाल सीएम ने कहा था कि अगर बंगाल जलेगा तो असम, झारखंड और बिहार भी चपेट में आएंगे। इस पर समस्तीपुर लोकसभा सीट से लोजपा (आर) सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी बिहार को लेकर बोलने वाली कौन हैं? अपने राज्य में उनसे लॉ एंड ऑर्डर संभल नहीं रहा है और वो बिहार पर टिप्पणी कर रही हैं। उनको पहले अपने राज्य को देखना चाहिए। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा।
शांभवी ने कहा, ‘हम लोगों ने सदन में भी आवाज उठाई कि टीएमसी शासित राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कुछ नहीं किया जा रहा है। इसके बावजूद वो इस पर बात करने बजाय बिहार और यूपी को लेकर बोल रही हैं। उनको अपने राज्य के लिए जवाब देना चाहिए, बिहार की चिंता करने की जरूरत नहीं है।’ इससे पहले बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने ममता बनर्जी के तथाकथित विवादित बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुनौती दी थी कि वो बिहार में एक माचिस जलाकर दिखाएं।
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…
समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवहन विभाग से जुड़े लंबित चालानों के त्वरित निष्पादन…
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…