समस्तीपुर : भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) समस्तीपुर शाखा पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आर.जी. कार मेडिकल कॉलेज में पीजी द्वितीय वर्ष की छात्रा की कार्यस्थल पर की गई दुष्कर्म एवं हत्या के विरोध में मंगलवार को समस्तीपुर के चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला और मृत आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना किया। कैंडल मार्च सदर अस्पताल से शुरू होकर शहर के पटेल गोलंबर तक निकाला गया।
इस दौरान आईएमए के जिला अध्यक्ष डॉ. जी.सी कर्ण ने कहा की आईएमए न्याय की इस जुझारू लड़ाई में पीड़ित परिवार का हर संभव साथ देने को तैयार है एवं आईएमए माँग करती है कि इस जघन्य घटना की न्यायिक जाँच हो और स्पीडी ट्रायल कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाया जा सके। इसके बाद आईएमए दिल्ली के आह्वान पर आगे हमलोग संघर्ष के लिए तैयार है।
कैंडल मार्च में डॉ. जी.सी कर्ण के अलावा सचिव डॉ. एके आदित्य, डॉ हेमंत कुमार, डॉ. डीएस सिंह, डॉ. डीके मिश्रा, डॉ एके झा, डॉ. सुप्रीयो मुखर्जी, डॉ. राजेश, डॉ. नागमणि, डॉ. चंद्रमणि, डॉ. मिराज इमाम, डॉ. मनीष, डॉ. सुशीला, डॉ. यूएस प्रसाद, डॉ. मंजुला, डॉ. पुष्पा रानी, डॉ. रेणू राणा समेत अन्य डॉक्टर शामिल रहे।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…
आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…
चापाकल, वाटर कूलर और सोलर सिस्टम लगाने का दिया आश्वासन समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा…