Samastipur

दिन में पार्टी नेताओं के साथ बैठक, शाम को अमित शाह से मुलाकात, चिराग पासवान खेल रहे कौन सा दांव?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

आरजेडी विधायक मुकेश रोशन के लोजपा (आर) में टूट के दावे के बाद से बिहार में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आज पटना में आनन-फानन में चिराग पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। और फिर शाम को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। और इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी है। और फोटो भी अटैच किया है। जिसमें चिराग पासवान और अमित शाह साथ खड़े हैं।

चिराग पासवन ने अपने ट्वीट में लिखा कि आज नई दिल्ली में देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान कई राजनीतिक बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चाएं हुई। इस मुलाकात को लेकर कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। क्योंकि बीते हफ्ते ही चिराग के चाचा और रालोजपा के अध्यक्ष पशुपति पारस ने भी शाह से मुलाकात की थी। और उसके चंद दिनों बाद चिराग गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए। इस किस राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई ये साफ नहीं हो सका है।

इससे पहले आज पटना में चिराग ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की थी। जिसकी तस्वीरें सामने आने के बाद कई सवाल खड़े होने लगे। क्या ये बैठक पार्टी में टूट के अटकलों को खत्म करने के लिए की गई थी। क्योंकि आरजेडी विधायक के दावे ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। उन्होने दावा किया कि चिराग की पार्टी के तीन सांसद बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। जिसके बाद चिराग की पार्टी नेताओं के साथ इमरजेंसी बैठक ने भी इस दावे के बल दिया है। हालांकि लोजपा-आर के नेताओं का कहना है कि पार्टी एकजुट है। और चिराग पासवान के हर फैसले के साथ हैं।

वहीं कुछ दिन पहले रालोजपा (आर) के अध्यक्ष पशुपति पारस भी अमित शाह से मिले थे। जिसके बाद उन्होने पार्टी की प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया था। और बिहार चुनाव 2025 के लिए नई कमेटी का गठन होने की बात कही थी। आपको बता दें ऐसे कई मुद्दे हैं जिस पर चिराग ने अपनी बेबाक राय रखी है, जातीय जनगणना, लेटरल एंट्री के जरिए नियुक्ति जैसे मुद्दों पर विपक्ष को चिराग का साथ मिलता दिख रहा है।

चिराग पासवान को जोड़कर लोजपा-आर के पांच सांसद हैं। जिसमें अरुण भारती, वीणा सिंह, राजेश वर्मा और शांभवी चौधरी हैं। लोकसभा चुनाव में चिराग की पार्टी 5 सीटों पर लड़ी थी। और पांचों पर जीत दर्ज की थी। मोदी कैबिनेट में केंद्रीय मंत्री का पद भी चिराग को मिला है। बीते कुछ दिनों से जिस तरह चिराह अलग मुद्दों पर जो स्टैंड ले हे हैं। उसकी चर्चा खूब हो रही हैं। फिलहाल अमित शाह से चिराग पासवान की मुलाकात का मकसद क्या था। ये अभी तक साफ नहीं हो सका है।

Avinash Roy

Recent Posts

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 घंटे ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दशहरा से पहले पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात ‘रावण’, पांच जिलों में 15 से अधिक केस

समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…

3 घंटे ago

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

13 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

17 घंटे ago