Samastipur

बिरौली कॉलेज खेल मैदान में स्ट्रीट लाईट, सुलभ शौचालय, व पेयजल की व्यवस्था को लेकर युवाओं ने की बैठक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- प्रखंड के उच्च शिक्षा का ग्रामीण प्रतिष्ठान, बिरौली परिसर के खेल मैदान में इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के बैनर तले अग्निवीर, बिहार पुलिस एवं अन्य प्रतियोगिता में दौड़ कि तैयारी करने वाले दर्जनों युवाओं ने बैठक किया। बैठक का नेतृत्व रंजीत कुमार ने किया। वहीं बैठक में आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने कहा कि बिरौली कॉलेज खेल मैदान में अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीर, बिहार पुलिस, दरोगा एवं अन्य खेल संबंधित तैयारी करने वाले सैकड़ो युवाओं रोजाना 3 बजे सुबह से दौड़ का तैयारी करते हैं और दर्जनों युवाओं को सफलता भी प्राप्त होता है।

प्रखंड के अंदर बेहतर खेल मैदान के नाम से यह जगह जाना जाता है, आगे उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक एवं जिला पदाधिकारी महोदय एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि से ज्ञापन सौंपा जाएगा। अगर अविलंब इस खेल मैदान में स्ट्रीट लाईट, सुलभ शौचालय एवं पेयजल का व्यवस्था नहीं किया गया तो बाध्य होकर युवाओं को गोलबंद करके मांगों को लेकर आरवाईए आंदोलन शुरू करेगी। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में खाली पड़े 30 लाख पदों को अभिलंब भरने, रेलवे में कम किए गए जन सुविधाओं को पुनः बहाल करने, अग्निपथ योजना को समाप्त कर पूर्व की तरह नियमित करने, सभी बेरोजगार नौजवानों को बेरोजगारी भत्ता देने को लेकर आरवाईए 9 अगस्त को जिला मुख्यालय पर देशव्यापी प्रतिवाद मार्च में भाग लेने के युवाओं से अपील किया।

इस मौके पर आरवाईए नेता रंजीत कुमार पासवान, सोनू कुमार, रजनीकांत कुमार, अभिषेक कुमार, चंदन कुमार, गौतम गंभीर, विशाल कुमार, निशांत रंजन, अमित कुमार, अविनाश कुमार, राहुल कुमार, अमन कुमार, सूरज कुमार, सुजीत कुमार, अरुण कुमार, गोलू कुमार, चिंटू सहित दर्जनों युवाओं मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

2 घंटे ago

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

21 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

21 घंटे ago