Samastipur

बिहार का पहला Express-Way समस्तीपुर जिले के 28 गांवों से होकर गुजरेगा, युद्धस्तर पर चल रहा कार्य

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे समस्तीपुर जिले के 28 गांव से होकर गुजरेगी। फिलहाल, एक्सप्रेस-वे के निर्माण को लेकर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इसके बन जाने से यहां के लोगों के लिए पटना और दरभंगा दोनों जिला की दूरी कम हो जाएगी। एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद पटना और दरभंगा हवाई अड्डे भी एक रूट पर हो जाएंगे। एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस इलाके की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी।

औरंगाबाद-दरभंगा एनएच-119 डी के पैकेज-3 के तहत बिहार का पहला एक्सप्रेस-वे से जिले के 28 गांवों से गुजरेगा। आवाजाही की सुविधा सुलभ होने से इस इलाके में विकास का रास्ता खुलेगा। भारत माला प्रोजेक्ट के तहत असम से गया-समस्तीपुर के रास्ते 209 किलोमीटर में सड़क बनाई जा रही है। इस परियोजना के चार पैकेज हैं। तीसरे पैकेज में वैशाली से समस्तीपुर और चौथे पैकेज में समस्तीपुर- दरभंगा का काम चल रहा है।

पटना की दूरी 100 के बदले होगी 65 व दरभंगा एयरपोर्ट की 35 किलोमीटर :

सड़क के पूरा होने से समस्तीपुर से पटना की दूरी 100 से घट कर 65 किलोमीटर हो जाएगी। वहीं, समस्तीपुर से दरभंगा हवाई अड्डे की दूरी भी मात्र 35 किलोमीटर हो जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे से समस्तीपुर के अलावा वैशाली, पटना, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद के लोगों को फायदा मिलेगा। पटना, दरभंगा और गया हवाई अड्डा एक रूट पर हो जाएंगे।

एनएचआई की ओर से चल रहे इस सड़क का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। पातेपुर वैशाली के पास यह सड़क समस्तीपुर के मोरवा प्रखंड में प्रवेश करती हुई सरायरंजन, ताजपुर, मुजौना, गुरुआरा, बूढी गंडक नदी को पार करते हुए कल्याणपुर प्रखंड के मूसेपुर , वासुदेव पुर, गोविंद पुर खजुरी, रामभद्रपुर तरवारा, कर्सर पूर्वी के पास बागमती नदी के उप धारा तांती नदी व बागमती नदी को पार करते हुए अकराधपुर हायाघाट के रास्ते दरभंगा में प्रवेश करेगी। ताजपुर से गरुआरा तक अभी इस सड़क के निर्माण के लिए मिट्टी डालने का काम चल रहा है। साथ ही पानी की निकासी के लिए पुल का निर्माण किया जा रहा है।

समस्तीपुर ताजपुर पाठ के 6 किलोमीटर पर लिंक रोड

शहर के लोग आसानी एक्सप्रेस-वे पर पहुंच सके इसके लिए समस्तीपुर-ताजपुर के छठे किलोमीटर किलोमीटर से संपर्क पथ निकाल कर एक्सप्रेस-वे में मिलाया जाएगा। इससे शहर की अधिसंख्य आबादी को सीधा कनेक्टिविटी हो जाएगी। शहर के ताजपुर रोड में लगने वाले जाम से भी लोगों की मुक्ति मिलेगी। चुकी भोला टॉकीज के जाम रहने के कारण इस सड़क पर हमेशा जाम लगा रहता है।

बूढी गंडक पार करने के बाद मुसेपुर से खरसर तक काम जारी

एक्सप्रेस वे निर्माण को लेकर बूढी गंडक नदी पार करने के बाद कल्याणपुर प्रखंड के मूसेपुर गांव से शुरू होकर खरसर पूर्वी के पंचवटी चौक तक युद्ध स्तर पर निर्माण कार्य चल रहा है। फर्स्ट लेयर का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। जगह-जगह जल निकासी को लेकर नाला और ड्रेनेज सिस्टम को ठीक किया जा रहा है। पुल पुलिया का निर्माण भी हो रहा है, हाल ही में जिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने खजूरी के पास निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण भी किया था। वहीं, तांती और बागमती नदी पर एक्सप्रेस वे को लेकर बना रहे पुल का कार्य भी युद्ध स्तर पर जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

18 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

1 दिन ago