Samastipur

पटना में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में समस्तीपुर में भी प्रतिरोध मार्च

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- पटना में प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीलार्ज के विरोध में समस्तीपुर में कांग्रेस के नेताओ ने प्रतिरोध मार्च निकाला रोष जताया। इसके साथ ही इसके लिए दोषी अधिकारी को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की। जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में निकला प्रतिरोध मार्च विभिन्न मार्गो से गुजरने के बाद मगरदही घाट स्थित शहीद भगत सिंह स्मारक पर जाकर सभा में बदल गया।

सभा की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की।अध्यक्षीय भाषण में उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीबी, विधायक आनंद शंकर, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी तथा जिले के युवा नेता मुकेश कुमार चौधरी सहित सैकड़ों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर हुए लाठीचार्ज की जितनी निंदा की जाय कम है। उन्होंने बर्बरतापूर्वक लाठी चलाने का आरोप लगाने के साथ दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की।

प्रतिरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लियाम सभा को जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सोनी पासवान, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रितेश कुमार चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, डोमन राय, फिरोज अंसारी, बाल मुकुंद राय, सुरेश महतो, नंद कुमार चौधरी, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, परमानंद मिश्र, एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा, विश्वनाथ सिंह हजारी, उपेंद्र नाथ तिवारी, अनिल कुमार कुशवाहा, मो. इशाक, श्याम सुंदर महतो आदि ने संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: दो पत्नियों को छोड़ तीसरी महिला के साथ फरार हुआ पति, प्रेमी के 4 और प्रेमिका के 2 बच्चे परेशान

बिहार के जहानाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिला कोषागार का DM ने किया निरीक्षण, वित्तीय अभिलेखों और भुगतान कार्यों की समीक्षा की

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने शनिवार को जिला कोषागार का निरीक्षण किया। इस दौरान…

6 घंटे ago

आज 57 वर्ष का हुआ समस्तीपुर रेल मंडल, बदलते दौर के साथ विकास की नई पटरी

समस्तीपुर : छोटी लाइन और सीमित सुविधाओं से शुरू हुआ समस्तीपुर रेल मंडल का सफर…

8 घंटे ago

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

22 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

1 दिन ago