Samastipur

समस्तीपुर में ट्रेनों पर पथराव रोकने के लिए RPF ने रेलवे ट्रैक किनारे बसे गांवों में जाकर चलाया जागरूकता अभियान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-रोसड़ा रेलखंड पर चलती ट्रेन की बोगी में पत्थर मारे जाने की घटना को देखते हुए बुधवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा के नेतृत्व में अंगारघाट व सिंघिया घाट स्टेशन के बीच रेलवे लाइन के पास बसे गांवों में जाकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि ट्रेन में सफर कर रहे लोग आप ही के परिवार के कोई हो सकते हैं। पत्थर लगने से उनकी जान भी जा सकती है। अतः बच्चों को खासकर इसके लिए समझाए कि वह चलती ट्रेन की बोगी पर पत्थर न मारे।

अगर कोई उपद्रवी तत्व ऐसा करते हैं तो ग्रामीण पुलिस को इसमें सहयोग करें पुलिस को इसकी जानकारी दें। हो सके तो उसकी तस्वीर खींचकर गोपनीय स्तर से पुलिस के पास भेजें। साथ ही अगर कोई व्यक्ति संदिग्ध स्थिति में रेलवे ट्रैक पर भ्रमण करता हुआ दिखता है तो इसकी भी जानकारी आरपीएफ को दें।

इस दौरान पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों के बीच अपना नंबर भी शेयर किया और ग्रामीणों का भी नंबर लिया। पुलिस पदाधिकारी द्वारा रेलवे ट्रैक के किनारे बसे आधा दर्जन से अधिक गांव में जाकर लोगों को समझाया बुझाया गया साथी उन्हें यह भी जानकारी दी गई की चलती ट्रेन की बोगी में पत्थर मारना कानूनन अपराध है। ऐसी स्थिति में जुर्माना और जेल दोनों हो सकता है।

बताते चलें कि हाल ही में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी पर सिंधियाघाट और अंगारघाट स्टेशन के बीच पत्थर मारा गया था। इस घटना में एक महिला यात्री को गंभीर चोटें आई थी। इसके अलावा भी समस्तीपुर-दरभंगा रेल खंड पर भी कई ट्रेनों की बोगी पर पत्थर मारा गया है। जिसमें कई यात्री चोटिल हो चुके हैं।

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि हाजीपुर मुख्यालय के निर्देश पर यह जागरूकता अभियान चलाया गया है। लोगों को बताया गया है कि यह कार्य अमानवीय तो है ही इसके साथ ही कानून अपराध भी है। जागरूकता अभियान में उनके साथ दरोगा पीके चौधरी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, कोलकाता के युवती की शिकायत पर समस्तीपुर महिला थाने की पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में देह…

6 घंटे ago

बिहार की शिक्षा व्यवस्था में अप्रैल से होगा बड़ा बदलाव, कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर से क्वालिटी सुधारने पर जोर

बिहार के सभी 80 हजार सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अप्रैल…

11 घंटे ago

कभी नीतीश कुमार के खासमखास रहे केसी त्यागी RLD में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी भी रहे मौजूद

हाल ही में नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबरों के बीच केसी त्यागी ने…

13 घंटे ago

बिहार में बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई फसलों का मिलेगा मुआवजा, होगा नुकसान का सर्वे?

बिहार में बीते 24 घंटों में मौसम के रौद्र रूप ने किसानों की फसल चौपट…

15 घंटे ago

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

19 घंटे ago