Samastipur

क्राइम मिटिंग के दौरान SP ने अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर लगाम लगाने के दिये निर्देश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर समाहरणालय सभागार में शनिवार को SP विनय तिवारी की अध्यक्षता में क्राइम मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित हुए। मीटिंग के दौरान एसपी का मुख्य रूप से फोकस लंबित मामलों के निष्पादन पर रहा। क्राइम मीटिंग के दौरान विगत जून माह में हुए संगीन मामलों की समीक्षा की और मामले की जानकारी ली गयी।

वहीं मुहर्रम पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने थानाध्यक्षों को विशेष दिशा निर्देश दिया। बैठक के दौरान एसपी ने बारी-बारी सभी थानाध्यक्षों से उनके थाना क्षेत्र में दर्ज कांडों के अलावा अब तक कितने मामलों का वे लोग निष्पादन कर चुके हैं, इसकी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने थानाध्यक्षों को लंबित मामलों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत बताते हुए जल्द से जल्द निष्पादन का आदेश दिया। एसपी ने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।

 

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

6 घंटे ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

7 घंटे ago