Samastipur

समस्तीपुर में अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा, सदर SDO की कारवाई मचा हड़कंप

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में नगर पुलिस व नगर निगम की टीम ने गुरुवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे शहर में सड़क किनारे दुकान करने वाले व अतिक्रमण कर सामान रखने वाले दुकानदारों में हडकंप मचा रहा। इस दौरान अतिक्रमणकारियों से डेढ लाख रुपये जुर्माने की राशि भी वसूली गई।

शहर के मगरदही घाट, मगरदही घाट पुल, गणेश चौक, मारवाड़ी बाजार, स्टेशन रोड स्टेशन चौक को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। सड़कों पर लगाई गई अस्थायी दुकानों को हटाया गया। वहीं सड़क पर अपनी दुकानों का विस्तार करने वाले स्थायी दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सड़क से दुकान समेटने की कउ़ी हिदायत दी गयी। उन्हें चेताया गया कि आगे से फिर ऐसा करने पर उन पर कार्रवाई की जाएगी।

सदर एसडीओ ने बताया कि शहर में आगे से फिर जाम ना लगे इस पर रोजाना निगरानी रखने के लिए अधिकारियों की एक समन्वय टीम बनायी गई है। यह टीम आगे से लगातार अतिक्रमणमुक्त की कार्रवाई करती रहेगी। इस टीम दंडाधिकारी के नेतृत्व में कार्रवाई करेगी। टीम में नगर प्रशासन व नगर पुलिस के अधिकारी शामिल है।

बता दें कि वन वे ट्रैफिक का नियम लागू रहने के बाद भी पूरे शहर में रोजाना लगने वाले जाम के कारण आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी परती है। जाम में वाहन काफी देर तक फंसे रहते हैं। रोजाना सड़कों पर ही सब्जियों के अलावा ठेले खोमचे पर अस्थायी दुकानें लगा दी जाती हैं। लोग अपनी बाइक सड़क पर ही लगा कर आराम से खरीददारी करते हैं।

सड़क के दोनों तरफ स्थायी दुकानदार भी अपनी दुकान को नाला व सड़क तक बढ़ा कर रखते हैं। सबसे अधिक जाम की समस्या स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, मगरदही घाट व आसपास, रामबाबू चौक से नीम चौक तक रहती है। इसके अलावा नगर निगम कार्यालय से थानेश्वर मंदिर होकर डीएम आवास तक, कर्पूरी बस पड़ाव व ताजपुर रोड, कचहरी रोड में जाम लगता है।

Avinash Roy

Recent Posts

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

56 मिनट ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

8 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

10 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

12 घंटे ago

समस्तीपुर स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान बेटिकट यात्रियों में मचा हड़कंप, वसूला गया जुर्माना

फाइल फोटो : समस्तीपुर : मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा…

12 घंटे ago

एक घंटे नियंत्रित कर होगा जानकी एक्सप्रेस का परिचालन, तकनीकी कार्यो के कारण लिया गया फैसला

समस्तीपुर : ट्रेन संख्या 15284 जयनगर-मनिहारी जानकी एक्सप्रेस का परिचालन 12, 13, 15, 17, 20…

12 घंटे ago