Samastipur

दुकान बंद कर घर लौट रहे ज्वेलरी व्यवसायी का झोला छीना, 50 हजार नकद समेत कई कागजात उड़ाया

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा गुदरी चौक से दुकान बंद कर घर लौट रहे एक ज्वेलरी व्यवसायी का बाइक सवार उचक्कों ने बलदेव पटवा चौक के समीप झोला छीन लिया। जिसमें 50 हजार रुपये नकद, बही-खाता सहित कई महत्वपूर्ण कागजात भी था। पीड़ित व्यवसायी अजय कुमार ठाकुर ने बताया कि दुकान बंद कर साईकिल से घर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में बलदेव पटवा चौक के समीप दवा खरीदने को रुके।

तभी बाइक सवार दो उचक्कों ने साईकिल से झोला झटक लिया। जिसमें 50 हजार रुपया नकद, एटीएम कार्ड, दुकान का बही-खाता व कई महत्वपूर्ण कागजात थे। इधर, सूचना पर रोसड़ा थाना अपर थानाध्यक्ष आफताब आलम घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया व आसपास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला । फुटेज में उचक्कों की वारदात कैद हो गयी है। जिसके आधार पर पुलिस उच्चकों की पहचान में जुटी है।

Avinash Roy

Recent Posts

कर्पूरीग्राम में दो देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस के साथ बदमाश गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी…

5 घंटे ago

पटना में सूर्या डॉन का एनकाउंटर; गायघाट के पास STF से हुई मुठभेड़, 2 दर्जन मामलों में है आरोपी

पटना में बुधवार को STF और अपराधियों की बीच मुठभेड़ हुई है। इस एनकाऊंटर में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के आर्य समाज रोड में वाणिज्य कर विभाग का छापा, 3 करोड़ से अधिक की टैक्स चोरी का मामला उजागर

समस्तीपुर : टैक्स चोरी पर शिकंजा कसते हुए वाणिज्य कर विभाग ने मंगलवार को शहर…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : शराब खोज रही पुलिस को झोपड़ी से मिले 44 लाख नगद मामले में जांच के लिए देर शाम पहुंचे SP, की पूछताछ

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाने की पुलिस ने मंगलवार को शराब की गुप्त सूचना पर की…

17 घंटे ago

बिहार में 25 नई चीनी मिल खोलने का काम तेज, समस्तीपुर समेत इन जिलों में जमीन तलाश रही नीतीश सरकार

बिहार में नई चीनी मिल खोलने का काम तेज हो गया है। नीतीश सरकार ने…

18 घंटे ago

शहर के गणेश चौक स्थित माॅल में खरीदारी करने गयी महिला का पर्स चोरी, करीब 7 हजार रुपये समेत जरूरी कागजात पलक झपकते गायब

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट गणेश चौक स्थित एक माॅल में मंगलवार…

18 घंटे ago