Samastipur

चलती ट्रेन में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर अलर्ट हुई मेडिकल टीम, समस्तीपुर में बच्चे को दिया जन्म

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- पुरी से जयनगर जा रही 18419 अप एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा के बाद समस्तीपुर स्टेशन पर रेलवे की मेडिकल टीम ने उतारकर रेलवे अस्पताल में प्रसव कराया। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी निवासी जाहिदा खातुन अपने पति मो. इजहार और परिजनों के साथ बोगी नंबर S-6 में यात्रा कर रही थी। वह भुवनेश्वर से सीतामढ़ी अपने घर के लिये यात्रा कर रही थी।

ट्रेन जब बरौनी पहुंची तो उसे प्रसव पीड़ा महसूस हुई तो परिजनों ने इसकी सूचना टीटीई को दी। इसके बाद इसकी सूचना समस्तीपुर कंट्रोल रूम में दी गई। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद मेडिकल टीम अलर्ट मोड पर आ गई। ट्रेन के समस्तीपुर जंक्शन पहुंचने से पहले मेडिकल टीम स्टेशन पर पहुंच गई।

जब समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पहुंची तो मेडिकल टीम के द्वारा महिला को सुरक्षित मंडलीय रेलवे अस्पताल लाया गया। इसके बाद डॉ. पायल मिश्रा के नेतृत्व में महिला का प्रसव कराया गया। मेडिकल टीम में डॉ. पायल मिश्रा के अलावा नर्सिंग अधीक्षक शशि कुमारी, रेणू कुमारी और एकता कुमारी भी शामिल रही। डॉक्टर ने बताया है की जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ्य हैं। सुरक्षित प्रसव के बाद महिला और बच्चे को सुरक्षित लेकर उसके पति सीतामढ़ी के लिये रवाना हो गए।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago