Samastipur

दिल्ली से बिना लॉकिंग पीन के ही दरभंगा पहुंची थी बिहार सपंर्क क्रांति, जांच के दौरान कोच के लॉकिंग हिस्से में नहीं था पीन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल के कर्पूरीग्राम व खुदीराम बोस पूसा स्टेशन के बीच में दो हिस्सों में बंटी बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस मामले की जांच तेज कर दी गयी है। जांच के दौरान एक घटना के बाद लॉकिंग पीन नहीं मिला है। जिसके कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी थी। अब ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि बिहार संपर्क क्रांति जब दिल्ली से दरभंगा के लिए चली थी तो उसमें लॉकिंग पीन ही नहीं लगाया गया था।

जबकि वहीं ट्रेन सोमवार को वापस दरभंगा से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। जिसके कारण खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से पहले ही झटका लगने के कारण कपिलंग का लॉक खुल गया और ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी। समस्तीपुर डीआरएम विनय श्रीवास्वत ने बताया कि अभी तक के जांच में कपलिंग में लगे लॉकिंग पीन नहीं मिला है।

आशंका है कि दिल्ली से आने के दौरान लॉकिंग पीन नहीं लगाया गया। लॉकिंग पीन नहीं लगाने के कारण झटका लगने से ट्रेन का लॉक खुल गया। घटना के बाद लॉकिंग पीन नहीं मिला है। जबकि लॉकिंग पीन एक वायर से जुड़ा होता है। वैसे पूरे मामले की रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। अभी जांच की जा रही है।

अधिकारियों की टीम कर रही है जांच :

बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के दो हिस्सों में बंटने के मामले में मंडल स्तर से जांच टीम गठित की गयी है। जिसमें सीनियर डीएमई के अलावे एएमई, एओएम ऑपरेशन, एओएम सेफ्टी एवं एईएन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। जिसमें इसका खुलासा हुआ कि लॉकिंग पीन को लगाया ही नहीं गया था।

दो कर्मी हो चुके हैं निलंबित :

विदित हो कि इस मामले में दरभंगा में कार्यरत सीनियर सेक्शन इंजीनियर एवं एमसीएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। अब जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही मामले की सच्चाई एवं घटना के कारण स्पष्ट हो पाएगा। विदित हो कि 29 जुलाई को दरभंगा से दिल्ली जाने के दौरान खुदीराम बोस पूसा स्टेशन से पहले ही कपलिंग लॉक खुल गया था, जिसके कारण ट्रेन दो हिस्सों में बंट गयी थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में टायर दुकान से 54 पीस नकली ट्यूब किया गया बरामद, नगर थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में नियमित गैस आपूर्ति को लेकर SDO की वितरकों संग बैठक, गैस वितरण व्यवस्था सुधारने को बनी निगरानी टीम

घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…

11 घंटे ago

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

15 घंटे ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

15 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

20 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

20 घंटे ago